फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people suffers from ola-uber cab drivers strike

ओला-उबर कैब चालकों की हड़ताल, यात्री रहे परेशान

Tue, 18 Apr 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Apr 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
 people suffers from ola-uber cab drivers strike
ola strike
ओला-उबर के कैब चालक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। ऐसे में शहर में करीब 200 कैब सड़कों पर नहीं उतरीं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। लोगों से निजी टैक्सी और ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। इससे पहले कैब चालक फरवरी में 13 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे।
विज्ञापन


सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ  दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को हड़ताल हुई थी। डीटीसी और रोडवेज बसों में खूब भीड़ हुई। वहीं, ऑटो और निजी टैक्सी चालकों ने लोगों से बढ़ा-चढ़ाकर किराया वसूला। गर्मी के कारण लोगों को अधिक दिक्कत रही। 
विज्ञापन


दरअसल, कैब चालक किराये को 6 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किमी करने की मांग कर रहे हैं। कंपनियां उनसे 25 फीसदी कमीशन लेती हैं। उन्होंने इसे भी गलत बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला-उबर नोएडा यूनियन के अनुसार फरवरी में मांग पूरी करने का आश्वासन कंपनियों ने दिया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यही वजह है कि एक दिन की हड़ताल की गई। मांगे नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed