पावर कट से नोएडावासी हुए बेहाल, लोकल फॉल्ट बता कर अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ बारह बजे से करीब ढाई बजे तक अघोषित कट रहा। यह मोदीपुर में बिजली कमी के कारण सिस्टम ट्रिप कर गया। जिसके कारण शहरवासियों को अंधेरे में रहना पड़ा।
उधर, शहर के सेक्टरों में दिन में भी दो से चार घंटे की कटौती जारी रही। जिससे लोग गर्मी में बिलबिला गए। हालांकि अफसरों का कहना है कि विभाग की ओर से कोई कटौती नहीं की गई है बल्कि लोकल फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।
रात करीब साढे़ बारह बजे पूरे शहर की अचानक बिजली गुल हो गई। अफसरों ने काफी लोगों को सूचना दी कि कुछ ही घंटे की अघोषित कटौती दूर हो जाएगी। मगर लोगों के फोन फिर भी बंद नहीं हुए और लगातार पूछताछ जारी रही।
विद्युत विभाग के ट्रांसमिशन पर तैनात प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मोदीपुरम से रात में अचानक पावर कट हो गई। जिसके कारण दो घंटे की कटौती रही, उसके बाद बिजली को सुचारू कर दी गई।
बढ़ते पारे के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए
पिछले तीन दिन में इस तरह से दूसरी बार हुआ है जब रात में अचानक रोस्टिंग कर दी गई है। वहीं, शुक्रवार को दिन में सेक्टर-20, 19, 22, 11, 12, 15, 27, 37,52, 59, 40,41 एवं 82 और 104 में दो से पांच घंटे की बिजली कटौती रही।
बढ़ते पारे के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। इस तरह पिछले करीब एक माह से हो रहा है कि दो से चार घंटे की शहरवासियों को कटौती झोलनी पड़ रही है।
विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि उनकी ओर से बिजली कटौती नहीं की जा रही है। बल्कि शहर में लोकल फाल्ट होने के कारण कटौती करनी पड़ रही है।