फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People stood in opposition to the dumping ground Loni.

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में उतरे लोनी के लोग

Fri, 22 Aug 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, गाजजियाबाद
अमर उजाला, गाजजियाबाद Updated Fri, 22 Aug 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
People stood in opposition to the dumping ground Loni.

लोनी के मीरपुर हिंदु गांव में बनने जा रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सैकड़ों लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। पथिक सेना के बैनर तले लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू किया।

विज्ञापन


कई घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर डंपिंग ग्राउंड का काम नहीं रोका गया तो स्थानीय लोग बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर का कहना था कि क्षेत्र में कूड़ाघर किसी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा। इसके बनने से न केवल बीमारियां फैलेंगी, बल्कि आसमान में पक्षियों के रहने से हवाई दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर का कहना था कि सरकार को चाहिए कि लोनी की 18 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर यहां अस्पताल या कालेज का निर्माण कराए।

छात्र नेता नंद किशोर गुर्जर का कहना था कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जनता आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन में राजेश गहलौत, मनोज धामा, ओमकार, अनूप, सतपाल, शीशपाल, अशोक, महेश, जगदीश, राजवीर, रमेश, बाबू सिंह, गुलफाम सैफी, रईसुद्दीन आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed