{"_id":"58f4bea44f1c1b18744715e3","slug":"people-reaction-on-water-crisis-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की समस्या के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। सोमवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों ने सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या से निदान दिलाने की मांग उठाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों ने प्रधान बिंदे भड़ाना के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। करीब घंटेभर तक प्रदर्शनकारियों ने पानी के लिए शोर-शराबा मचाया। प्रधान ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पांच हजार से ज्याद मकान हैं, बड़ी आबादी यहां निवास करती है।
विज्ञापन
पिछले कई साल से पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका है। हर बार गर्मियां आते ही पानी के लिए लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की तरफ से यमुना किनारे रैनीवेल शुरू होने का आश्वासन लंबे समय से मिल रहा है, लेकिन न रैनीवेल से प्यास बुझाई गई, न ही कोई और इंतजाम प्रशासन या जनप्रतिनिधि ने किया है।
प्रदर्शनकारियों ने पानी माफिया का क्षेत्र में बोलबाला होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में पानी की समस्या को जानबूझकर दूर नहीं किया जा रहा है। अगर पाइपलाइनों में पर्याप्त पानी आने लगेगा तो पानी माफिया का काम चौपट हो जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त से मिले आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान जितेंद्र आहुजा, अमरजीत, विक्रम, अन्नू, वीके टंडन, विजय, अनिल, इंद्रा, जोगेंद्र, अनिल, संजीव और मुनेश सहित कई लोग मौजूद थे।