{"_id":"590f50f64f1c1b3b54850fb1","slug":"people-protest-and-demands-to-register-fir-on-vedantam-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांतम प्रोजेक्ट के बिल्डर के खिलाफ एफआईआर की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदांतम प्रोजेक्ट के बिल्डर के खिलाफ एफआईआर की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो वेस्ट में वेदांतम परियोजना के बिल्डर की साइट पर फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद खरीदार बिसरख कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। खरीदारों का आरोप है कि तीन साल का समय दिए जाने के बावजूद सात सात बीतने पर भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया है। पुलिस ने निवेशकों को भरोसा दिया कि मामले की जांच के बाद बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में फ्लैट खरीदारों ने कहा है कि वेदांतम परियोजना के बिल्डर ज्योर्तिमय इंफ्राकाम और रेडीकॉन इंफ्राराइस्ट्रक्चर एंड हाउसिंग प्रालि. के प्रोजेक्ट में उन्होंने वर्ष 2010 व 2011 में फ्लैट बुक कराए थे। फ्लैट पर कब्जे के लिए तीन साल का समय दिया गया था। अब सात वर्ष बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
साइट पर काम अधूरा पड़ा है। बिल्डर से सुलह के प्रयास करने पर खरीदारों को धमकी दी गई है कि अंतिम धनराशि जमा करें, अन्यथा मोटी पेनल्टी वसूली जाएगी या फ्लैट रद कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ताओं में गौरव शर्मा, सुजीत कुमार, नौवान अली, रवि दत्त शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, रवि आदि बड़ी संख्या में खरीदार शामिल थे।
विज्ञापन
खरीदारों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कर कार्रवाई की मांग की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि खरीदारों की शिकायत मिली है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।