फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People of Ukraine hang children toys on walls of embassy open letters in name of Russia lit lamps for well being of their loved ones

यूक्रेन के लोग दूतावास की दीवारों पर बच्चों के टांगे खिलौने, रूस के नाम लटकाया खुला खत, अपनों की सलामती के लिए जलाए दीये 

Mon, 28 Feb 2022 09:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 09:39 PM IST
सार

रूसी हमले से यूक्रेन के अंदर अशांति फैली है। बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में कई ऐसे लोग जो यूक्रेन पर हमले से पहले दूसरे देश आए थे। अब उनके देश में जारी युद्ध की स्थिति में वे चाहकर भी स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं।

विज्ञापन
People of Ukraine hang children toys on walls of embassy open letters in name of Russia lit lamps for well being of their loved ones
दूतावास की दीवारों पर बच्चों के टांगे खिलौने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत कुंज स्थित यूक्रेन दूतावास की दीवारों पर यूक्रेन के लोग अपने बच्चों के खिलौने टांग आए हैं। रूस के नाम खुला खत भी लटका दिया है, जिसमें लिख है 'रूस मेरे देश से निकल जाओ'। हमले में मारे गए लोगों की याद में और बचे हुए लोगों की सलामती के लिए दीये जल रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे यूक्रेन दूतावास के बाहर मीडिया कर्मियों की भीड़ जुटी थी। सबकी निगाहें दूतावास की दीवारों पर टंगे बच्चों के खिलौनों पर टिकी थीं। यहां जमीन पर फूलों के गुच्छे रखे थे। दूतावास का दरवाजा बंद था। यहां ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि दिल्ली में रह रहे यूक्रेन वासियों ने इन फूलों को यहां रखा है। खिलौने भी उन्होंने ही रखे हैं।
विज्ञापन


रूसी हमले से यूक्रेन के अंदर अशांति फैली है। बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में कई ऐसे लोग जो यूक्रेन पर हमले से पहले दूसरे देश आए थे। अब उनके देश में जारी युद्ध की स्थिति में वे चाहकर भी स्वदेश नहीं लौट पा रहे हैं। इनके परिजन यूक्रेन में बुरी तरह फंसे हैं, जिनकी जान को निरंतर खतरा है। पता चला, सोमवार को करीब 11 बजे वसंत कुंज दूतावास पर दो यूक्रेनी महिलाएं आई थीं, जिनके छोटे बच्चे यूक्रेन में फंसे हैं। वो अपने देश नहीं जा सकतीं। उन्होंने दिल्ली में यूक्रेन दूतावास के बाहर दीवारों पर खिलौने टांग दिए हैं और एक खुले खत के माध्यम से रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को लिखा है, कि वो उनका देश छोड़कर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन वासियों ने दुनिया का चित्र बनाकर दूतावास की दीवारों पर लगाया है। इसमें दिखाया है कि उनके देश पर हमला करके रूस ने लाखों बच्चों का भविष्य बिगाड़ दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज के रंग में कागज पर सेव द यूक्रेन के साथ तरह-तरह के संदेश लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed