फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people not following lockdown after many attempts case registered against auto drivers 

लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे दो पर मामला दर्ज, एक बेच रहा था फूल तो दूसरा चला रहा था ऑटो

Sun, 29 Mar 2020 10:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 29 Mar 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
people not following lockdown after many attempts case registered against auto drivers 
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉक डाउन किया हुआ है। सभी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। लेकिन बावजूद इसके लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में शनिवार को पुलिस ने सड़क पर ऑटो लेकर निकले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


वहीं सिविल लाइंस के ही मजनू का टीला पर एक युवक फूल माला की दुकान खोले हुए था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों ही आरोपी रोज कमाने और रोज खाने की वजह से दुकान व ऑटो चलाने की बात कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर को गश्त करते हुए टीम मजनू का टीला जी-30 पर पहुंची। यहां देखा कि घर में किशनलाल नामक युवक ने फूल माला की दुकान खोली हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी उचित उत्तर नहीं दे पाया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में पुलिस एसटीए चौक, राजपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच ऑटो चालक राज बहादुर ऑटो लेकर वहां पहुंचा। उसने बताया कि घर में खाने को नहीं है। इसलिए वह ऑटो लेकर कमाने के लिए निकला है। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी चौक के पास सवारी ले जा रहे ऑटो चालक सतीश को पुलिसने गिरफ्तार कर लिया। वह लॉक डाउन के दौरान ऑटो चला रहा था। पुलिस ने इसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed