फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people losing his patience without cash

नकदी न मिलने से टूट रहा है सब्र का बांध

Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/पटौदी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/पटौदी Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
सार

कई बैंकों के बाहर लोगों ने किया हंगामा
रोड जाम किया

विज्ञापन
people losing his patience without cash
कैश न मिलने से नाराज लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटबंदी के 27 दिन बाद बैंकों और एटीएम में नकदी न होने से अब लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। पैसे न मिलने से लोग बैंकों के बाहर हंगामा करने लगे हैं। पटौदी में सिंडिकेट बैंक में पैसा न होने की सूचना लगते ही लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक रोड जाम किए रखा।

विज्ञापन


उधर, गुरुग्राम में सेक्टर-14 एचडीएफसी, न्यू रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बाहर भी लोगों ने हंगामा किया। मंगलवार सुबह से ही शहर के अधिकांश एटीएम में पैसे नहीं थे। जिन एटीएम में पैसे आए, उसमें 50 मिनट के अंदर पैसा खत्म हो गया।
विज्ञापन


तकनीकी तौर पर सभी एटीएम काम तो कर रहे हैं, लेकिन पैसा न होने से लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। इस वजह से तनख्वाह और पेंशन की रकम निकालने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बिना नकदी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये जिंदगी की हर छोटी-बड़ी जरूरतें पूरा करना भारी पड़ पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोग आक्रोशित होने लगे हैं। पटौदी के सिंडिकेट बैंक में नकदी न मिलने से गुस्साए ग्राहकों ने बैंक के सामने पटौदी-हेलीमंडी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों को आक्रोशित होते देख बैंक कर्मचारी बैंक पर ताला लगाकर कैश न होने की सूचना चस्पा कर निकल लिए। इस बीच गुस्साए लोगों ने बैंक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।

एसडीएम का आश्वासन 
उपभोक्ताओं ने पटौदी एसडीएम रविंद्र यादव से मिलकर सिंडिकेट बैंक में हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि बुधवार सुबह रकम आ जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी सिंडिकेट बैंक पटौदी में कैश न होने से 2 दिसंबर को कर्मचारी ताला लगाकर चले गए थे।

ऐसे में उस दिन भी लोगों द्वारा जाम लगाकर नारेबाजी की गई थी। उधर, बैंक मैनेजर सौरभ का कहना है कि करीब पांच लाख रुपये की नकदी आ रही है। उपभोक्ता अधिक होने से सभी को नकदी देना संभव नहीं। दूसरी ओर, सेक्टर-14 स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर भी लोग आक्रोशित दिखे।


उनका आरोप है कि सुबह 76 लोगों को टोकन बांटा गया। सभी यहां सुबह 9 बजे से लगे थे। बैंक खुलने के आधा घंटा बाद 20-25 लोगों को पैसा बांटकर नकदी खत्म की सूचना दी गई। इस पर लोगों ने हंगामा कर विरोध किया। इसी तरह न्यू रेलवे रोड के एचडीएफसी और यूनियन बैंक के बाहर भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed