{"_id":"5f7f844e8ebc3e9bb15eef05","slug":"people-living-in-home-isolation-will-not-have-posters-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अब नहीं लगेगा 'कोविड पॉजिटिव' वाला पोस्टर, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अब नहीं लगेगा 'कोविड पॉजिटिव' वाला पोस्टर, ये है वजह
Fri, 09 Oct 2020 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
होम आइसोलेशन...
- फोटो : amar ujala
कंटेनमेंट जोन और होम आइसोलेशन की नई रणनीति के तहत अब होम आइसोलेशन में रहने वाले वाले लोगों के घरों के बाहर अब कोविड पॉजिटिव का पोस्टर नहीं लगेगा। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे लोगों को काफी समस्या हो रही थी और लोग लक्षण होते हुए भी जांच को आगे नहीं आ रहे थे। इसके चलते जिला प्रशासन को अब संक्रमित लोगों के घरों के बाहर कोविड पॉजिटिव का पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अधिकारी के मुताबिक, इस समय होम आइसोलेशन में रहे लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। जो लोग भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर के किसी एक सदस्य के संक्रमित होने पर अन्य लोगों की जांच भी की जाती है, लेकिन पोस्टर लगने के बाद कई लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में कोविड जांच करने मे परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए ही यह नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन