{"_id":"58359d4d4f1c1b462413be8c","slug":"people-in-villages-standing-outside-banks-and-waiting-for-notes-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ही बैंक पहुंच अलाव जलाकर करते हैं टाइम पास, कर रहे नोट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में ही बैंक पहुंच अलाव जलाकर करते हैं टाइम पास, कर रहे नोट का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों बैंकों से रुपये निकालने के लिए अंधेरे में ही नोट बदलवाने के लिए शहरों की ओर रुख कर देते हैं। शहर में आकर ढाबे और दुकान पर चाय पीने के बाद लोग बैंक के सामने अलाव जलाकर रात काटने का प्रयास करते हैं। 500 व 1000 के नोट बदलवाने के लिए बड़ी मशक्कत लोगों को करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ बुधवार की अल-सुबह देखने को मिला। जबकि शहर के कुछ व्यक्ति अल-सुबह चार बजे सुबह की सैर पर जा रहे थे वहीं भारतीय स्टेट बैंक के आगे ठंड से कांपते कुछ ग्रामीण अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए।
विज्ञापन
इन ग्रामीणों से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि वे सुबह तीन बजे अपने गांव से शहर में आए थे। उन्होंने कहा कि इस उम्मीद के साथ बैंक में सुबह-सुबह सबसे आगे आकर बैठे हैं कि आज तो उनके नोट बदल ही जाएंगे।
विज्ञापन