{"_id":"5a4b76c14f1c1bd2178b46ac","slug":"people-in-noida-used-these-ways-to-get-their-baby-born-on-january-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : नए साल पर 24 परिवारों में गूंजीं किलकारियां, खास दिन पर करवाया सिजेरियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : नए साल पर 24 परिवारों में गूंजीं किलकारियां, खास दिन पर करवाया सिजेरियन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Jan 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
baby born january 1
- फोटो : नेहा शर्मा
नए साल के पहले दिन शहर में 24 महिलाओं का मां बनने का सपना पूरा हुआ। साल शुरू होने के पहले दिन डिलीवरी होने से महिलाएं बहुत खुश थीं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू तक झलक आए। इस खास दिन पर डिलीवरी करवाने के लिए कई महिलाओं ने सिजेरियन तक करवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाएं नए साल के पहले दिन डिलीवरी करवाना चाहती थीं, ताकि उनके लिए ये दिन यादगार बन जाए। जिला अस्पताल में भर्ती सरिता की 1 जनवरी को डिलीवरी हुई।
विज्ञापन
सरिता ने बताया कि हम लोग चाहते थे कि साल के पहले दिन डिलीवरी हो। मैं भगवान से दुआ कर रही थी कि 1 जनवरी को ही डिलीवरी हो। वैसे भी सोमवार का दिन शुभ होता है।
विज्ञापन
ये दिन पूरे परिवार को हमेशा याद रहेगा। हम लोग बच्चे का नाम भी नववर्ष से जुड़ा ही रखेंगे। वहीं नासरीन ने बताया कि मेरे घर बेटी का जन्म हुआ है। ये दिन मेरे के लिए खास बन गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अजय अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में 13 महिलाओं की डिलीवरी हुई है। 2 महिलाओं का सिजेरियन हुआ। कैलाश अस्पताल में भी तीन डिलीवरी हुई हैं। जेपी अस्पताल में 3 डिलीवरी हुईं। इसमें 2 सिजेरियन और 1 नॉर्मल डिलीवरी हुई। अन्य अस्पतालों में भी डिलीवरी हुईं।