{"_id":"58f237fa4f1c1b791ecf90a5","slug":"people-hunger-strike-in-jp-builders-office-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठे निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी दफ्तर में भूख हड़ताल पर बैठे निवेशक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डरों के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा शहर में चारो ओर बढ़ता जा रहा है। बिल्डरों के दफ्तर पर निवेशक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में सेक्टर- 128 स्थित जेपी के दफ्तर में शनिवार को बड़ी संख्या में निवेशक एकत्रित हुए और भूख हड़ताल पर बैठ गए। निवेशकों की मांग है कि उनके पैसे वापस किए जाएं। भूख हड़ताल के कारण एक निवेशक का स्वास्थ्य भी बिगड़ गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेक्टर-128 स्थित जेपी दफ्तर पर भूख हड़ताल पर सुबह से ही निवेशक बैठ गए। एक निवेशक की हालत बिगड़ने पर उन्हें साथियों ने जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। निवेशकों ने कहा कि अब उन्हें जेपी से फ्लैट नहीं बल्कि पैसे चाहिए जो उन्होंने फ्लैट के एवज में जमा किए हैं।
निवेशक राजीव गर्ग ने बताया कि 2013 में जेपी समूह ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेपी बुद्धा सर्किट योजना लांच की थी। करीब 3000 फ्लैट बनाने की बात कही थी। निवेशकों फ्लैट की कास्ट का करीब 60 प्रतिशत पैसा दे चुके हैं। जेपी ने वादा किया था 2016 में उन्हें फ्लैटों पर पजेशन दे दिया जाएगा। लेकिन अब तक साइट पर परियोजना की नींव तक नहीं डाली गई। ऐसे में अब उन्हें फ्लैट नहीं बल्कि पैसा चाहिए।
विज्ञापन
निवेशकों ने कहा कि जब तक पैसा वापस नहीं मिलता भूख हड़ताल जारी रहेगी। इससे पहले भी जेपी के दफ्तर पर निवेशक धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। निवेशकों के धरने प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को बिल्डर कर्मियों ने कवरेज से रोक दिया।
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ भी निवेशकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को बड़ी संख्या में निवेशक बिल्डर के दफ्तर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। अंतरिक्ष नेचर एसोसिएशन के निवेशकों ने इस मामले में सरकार से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। निवेशकों ने बिल्डर पर आरोप लगाया कि बिल्डर ने ले-आउट के अनुसार निर्माण न करके अवैध निर्माण कर रहा है। जिन लोगों को पजेशन मिल भी गया है वह भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रह रहे हैं।