फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People got relief from sultry heat as rain started in Delhi-NCR

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में जारी है बारिश का सिलसिला, आधी रात भी बरसे थे बदरा

Sun, 17 Jul 2022 07:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Jul 2022 07:13 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश सुबह को भी जारी रही। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
People got relief from sultry heat as rain started in Delhi-NCR
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश सुबह को भी जारी रही। बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई।

विज्ञापन


तेजी से शुरू हुआ बारिश का दौर दिनभर रिमझिम फुहारों के साथ जारी रहा। ऐसे में लोगों ने उसम भरी गर्मी से राहत ली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 36.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 68 से 100 फीसदी रहा। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसूनी गर्त के मध्य भारत में ठहर जाने से 15 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर से मानसून रूठा रहा। गर्त के उत्तर दिशा में खिसकने से अब राहत की बूंदे पड़ी हैं। साथ ही अगले पांच दिनों तक इसमें कोई फेरबदल के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में बीते एक जून से 15 जुलाई तक 148.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, वहीं, शनिवार को बदले मौसम के तेवर की वजह से सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक 16.8 मिमी और ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed