फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People got angry over girl marry with muslim man

मुसलिम लड़के से शादी करने पर बवाल, लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज 

Tue, 20 Aug 2019 06:39 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरका Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
People got angry over girl marry with muslim man
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

शहर के मुसलिम लड़के से एक हिंदू लड़की के शादी का लोगों ने जमकर विरोध किया। फिरोजपुर में सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम हटा लिया था लेकिन शाम लगभग पांच बजे गुस्साये लोगों ने दोबारा गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाइवे पर अंबेडकर चौक के समीप जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर झिरका थाना प्रबंधक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वाले युवाओं को समझाया लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने कहा कि जब तक लड़की हमें नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
विज्ञापन


पुलिस के लाठी चार्ज करने के बाद युवाओ ने भी पुलिस पर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट लग गई।
शहर की लड़की से मुस्लिम युवा द्वारा प्रेम विवाह के विरोध में सुबह से ही नेशनल हाइवे पर जाम लगाया गया था। आक्रोशित शहर के युवा पुलिस से लड़की को तुरंत उन्हें सौंपने की जिद पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी फोर्स के पहुंचने पर एक बार तो युवाओ ने सड़क से जाम हटा लिया लेकिन पुलिस फोर्स मौके से वापिस लौटने के बाद शहर के युवाओं ने दूबारा सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर झिरका थाना प्रबंधक आए और युवाओं को जाम हटाने के लिए समझाया, लेकिन गुस्साए युवाओं ने पुलिस से साफ कहा कि जब तक लड़की हमें नहीं मिलेगी तब तक सड़क से जाम नही हटाया जाएगा।


इस सूचना पर पुन्हाना डी एस पी अशोक कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डी एस पी अशोक कुमार के आदेश पर पुलिस ने जाम लगाने वाले युवाओं पर लाठी चार्ज कर दिया। जवाब में युवाओं ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें महेश व रामकरण दो पुलिसकर्मियों को चोट लग गई।

पुलिस ने सभी जाम लगाने वाले युवाओं को तीतर- बितर कर दिया। उसके बाद सड़क पर सुचारू रूप से यातायात शुरू कराया गया। शहर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया की जाम लगाने वालो की वीडियोग्राफी कराई गई है। पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed