फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people faces problem for registration of plot in faridabad

आशियाने के लिए लंबी लाइनों में बहाया पसीना

Thu, 15 Jun 2017 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Jun 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
people faces problem for registration of plot in faridabad
सर्किल रेट

नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। मगर इनकी सहूलियत का यहां ख्याल नहीं रखा जा रहा है। दूर-दूर से आए लोग फार्म लेने और जमा कराने में हलकान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


परेशान लोगों का कहना है कि वह सुबह 9:30 बजे ही पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो फार्म दिया जा रहा है और न ही आवेदन जमा कराने में सहयोग दिया जा रहा है। लोगों का तो यहां तक आरोप है कि अपने जान-पहचान वालों के काम को ही प्राथमिकता दी जा रही है। जो लोग बाद में आते हैं उनका काम आसानी से और पहले हो जाता है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को %अमर उजाला’ ने मौके पर जाकर स्थिति को देखा तो बड़ी संख्या में आवेदन करने के लिए मेयर कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर खड़े हैं। उन्हें यहां कोई यह बताने वाला नहीं है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म कहां से मिलेगा। लोग इधर-उधर इसके लिए यह जानने के लिए भटक रहे थे। मगर वहां कोई ऐसा हेल्प डेस्क नहीं है जो यह आने वाले लोगों को बता सके कि वह फार्म कहां से लें या उसे भरने में मदद कर सके। आवेदन करने के लिए आने वालों में काफी ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिन्हें लिखना-पढना नहीं आता। उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर वार्ड वाइज सर्वे शुरू का काम याशी कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों से आने वाले 15 जुलाई तक इस योजना अंतर्गत उसकी टीम फरीदाबाद नगर निगम कमरा नंबर-63 सिटी प्रोजेक्ट ऑफीसर कार्यालय बैठेगी। जो लोगों का आवेदन फार्म स्वीकार करेगी। मगर यहां आने वालों की दिक्कत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। नगर निगम द्वारा लोगों की परेशानी को लगतार अनदेखा किया जा रहा है। इससे उनमें काफी आक्रोश है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन फार्म के लिए तीन घंटे तक भटकना पड़ा। गोद में बच्चा लेकर भटकना पड़ रहा है। जब फार्म मिला तो उसे जमा नहीं किया गया। यहां जान-पहचान शवालों का फार्म आसानी से जमा हो रहा 

.पिंकी गुप्ता, निवासी नंबर-2

लगता है कि नगर निगम को लोगों की परेशानी से कुछ लेना-देना नहीं है। सुबह से आकर लोग देर शाम तक परेशान हो रहे हैं और उनके फार्म नहीं जमा किए जा रहे हैं। मैं सुबह 10:00 बजे आई थी मगर चार बजे तक भी फार्म जमा नहीं हुआ।  
...शशी प्रभा, निवासी न्यू जनता कॉलोनी

काफी दिक्कत हो रही है। प्रधानमंत्री सभी को आवास देने की योजना बनाई है मगर अधिकारी इसे पतीला तलाने पर तुले हुए हैं। सिर्फ जान-पहचान वालों को ही फार्म मिल रहा है और जमा कराया जा रहा है। 

...रामाधीन शर्मा, निवासी इंदिरा कॉलोनी
  
नगर निगम कार्यालय में लोग काफी परेशान हो रहे हैं। अगर ऐसे ही फार्म जमा कराया जाएगा तो जरूरतमंद लोगों का भला हो चुका। दो दिनों से फार्म लेने के लिए भटक रहीं हूं मगर नहीं मिला। कहां मिलेगा इसे बताने वाला भी कोई नहीं है।  
...शारदा देवी, निवासी नेहरू कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed