फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People danced in the Krishna Naad musical evening

Delhi NCR News: कृष्णा नाद संगीतमय संध्या में झूमे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में कृष्णा नाद संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। अव्युक्ता फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा, शास्त्रीय संगीत और श्रीकृष्ण भक्ति का मनमोहक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा संतूर वादक दिव्यांश श्रीवास्तव की प्रस्तुति रही। सोपोरी घराने से जुड़े दिव्यांश, पद्मश्री भजन सोपोरी और अभय रुस्तम सोपोरी के शिष्य हैं। उन्होंने राग कलावती की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर युवा कलाकार उजिथ उदया कुमार ने संगत की। वे उस्ताद रफीउद्दीन साबरी के शिष्य हैं। उनकी लयकारी ने प्रस्तुति को और आकर्षक बना दिया। वहीं, अंकित पारिख ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भूपेश गुप्ता ने बताया कि संध्या का समापन श्रीकृष्ण भजन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed