फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people can now pay fine with smart card in delhi metro

दिल्ली मेट्रो का SMART CARD अब होगा और भी स्मार्ट, कैश नहीं तो कार्ड से भर सकेंगे जुर्माना

Thu, 20 Apr 2017 10:05 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला,नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
people can now pay fine with smart card in delhi metro
delhi metro

यात्री स्मार्ट कॉर्ड से अब सिर्फ मेट्रो का किराया नहीं मेट्रो परिसर के अंदर कानून तोडने पर जुर्माना भी भर पाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने डिजिटल लेनदेन के तहत नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन


डीएमआरसी स्मार्ट कॉर्ड से ही जुर्माने की रकम देने के लिए अपने इनफोर्समेंट टीम को हैंड हेल्ड मशीन देगी। जुर्माने भरने के बाद पर्ची भी उसी मशीन से निकलेगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, अभी तक जुर्माने की प्रक्रिया पूरी तरह से मैनुअल थी। इनफोर्समेंट के लोग यात्री से कैश में पैसे लेते थे और उसे हाथ से लिखी हुई रसीद दी जाती थी। मगर अब इनफोर्समेंट टीम के लोगों को हैंड हेल्ड मशीन दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मशीन स्वाईप मशीन जैसे दिखती है। यात्री अगर कहता है कि उसके पास कैश नहीं है तो वह अपने स्मार्ट कॉर्ड से जुर्माने की रकम कटवा सकता है। स्मार्ट कॉर्ड को मशीन में स्वाइप कर पैसा डालने से उतना पैसा कट जाएगा।

ऐसे होगा पेमेंट

people can now pay fine with smart card in delhi metro
delhi metro

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, इस हैंड हेल्ड मशीन से सिर्फ स्मार्ट कॉर्ड देकर ही पेमेंट किया जा सकता है। डेबिट और क्रेडिट कॉर्ड के जरिए पेमेंट नहीं होगा। डीएमआरसी के मुताबिक 16 लाख से ज्यादा यात्री रोजाना यात्रा करने के लिए मेट्रो स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करते है।

कार्ड में मैग्नेट चिप लगती है। जिसके जरिए यह पेमेंट संभव है। बता दें कि डीएमआरसी ने मेट्रो परिसर में थूकने, महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने, स्टेशन पर किसी भी तरह की विज्ञापन सामग्री चिपकाने समेत कुल 12 अलग-अलग तरह के अपराध है जिसे करने पर यात्री  को 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

महिला कोच में पुरुष यात्री के यात्रा करने पर 250 रुपये तो कही थूकने पर 200 रुपये का जुर्माना है। सबसे कम जुर्माना ट्रेन की छत पर यात्रा करने पर 50 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed