{"_id":"57cd70a24f1c1b7f2f317316","slug":"people-ask-cm-khattar-for-fogging-in-naharpar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरपार इलाके में दवा छिड़काव की मांग सीएम से की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरपार इलाके में दवा छिड़काव की मांग सीएम से की
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते मौसम और तापमान में सुबह-शाम उतार चढ़ाव की वजह से शहर में वायरल बुखार फैला हुआ है। बीके सिविल अस्पताल के साथ शहर के निजी अस्पताल बुखार, बदन और जोड़ों में दर्द की शिकायत वाले मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
शहर में फैल रही बीमारियों की वजह स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की लापरवाही बताते हुए पंचायत समिति सदस्य अशोक रावल ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीएम से पूरे शहर खास कर नहरपार के गांव और कॉलोनियों में कीटनाशक और दवाएं छिड़कवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
अशोक रावल के मुताबिक नहर पार कई गांव और कालोनियों में इस समय मलेरिया, डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां छाई हुई हैं। सबसे ज्यादा मामले मलेरिया के हैं। कमर तोड़ बुखार के नाम से प्रसिद्ध चिकनगुनिया का प्रकोप भी अपने चरम पर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गांव पल्ला, तिलपत, सेहतपुर, अगवानपुर, ईस्माईलपुर और बसंतपुर के अलावा न्यू तिलपत कालोनी, छज्जन नगर, सूरदास कालोनी, शिव कालोनी, चौहान कालोनी, सूर्य विहार, सूर्य नगर, पंचशील कालोनी में जलजनित बीमारियां फैल रही हैं। वह स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों से इन इलाकों में दवा के छिड़काव की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन कुछ नहीं किया गया। सीएम विंडो पर शिकायत कर समस्या सुलझने की उम्मीद है।