{"_id":"5839a2a44f1c1b5a2c13b4a5","slug":"people-are-trying-hard-to-change-old-notes-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट हर कीमत पर बदलवाने की जुगाड़ में लगे लोग: दोगुनी कीमत ले लो, पर सामान दे दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने नोट हर कीमत पर बदलवाने की जुगाड़ में लगे लोग: दोगुनी कीमत ले लो, पर सामान दे दो
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Nov 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से लोग अपने पुराने नोट हर कीमत पर बदलवाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। इसके लिए वो दोगुनी कीमत देने को भी तैयार हैं। इस समय हालत ये हो गई है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की दुकानों पर आकर दोगुनी कीमत देकर सामान खरीदने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
दुकानदार से बिल न देने की भी बात बोल रहे हैं। ताकि किसी तरह से पुराने नोट निकल जाएं। सेक्टर - 18 के एक इलेक्ट्रॉनिक शाप के मालिक ने बताया कि हमारे पास हर दिन कोई न कोई शख्स ऐसा आ रहा है जो दोगुनी कीमत पर सामान खरीदने के लिए बोल रहा है। लेकिन ये पुराने नोट देने की बात बोल रहे हैं।
विज्ञापन
ऑफर्स की जानकारी तक नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि बिल भी नहीं मांग रहे हैं। लेकिन हम लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। सेक्टर- 18 की ही एक दूसरे दुकानदार ने बताया कि ऐसे कई ग्राहक आए हैं जो ज्यादा पैसा देकर पुराने नोट लेकर सामान खरीदने की बात बोल रहे हैं। लेकिन हम लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन