फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are troubled by humid heat due to apathy of monsoon in Delhi

दिल्ली में मानसून की बेरुखी: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, 37°C के करीब पहुंचा पारा; बारिश को लेकर आया यह अपडेट

Thu, 03 Jul 2025 08:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Jul 2025 08:28 PM IST
सार

गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड और पालम में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं।

विज्ञापन
People are troubled by humid heat due to apathy of monsoon in Delhi
धूप के साथ आसमान में सफेद बादल पूरे दिन छाए रहे - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

विस्तार

मानसून की कमजोर शुरुआत के चलते राजधानी में उमस भरी गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मेघ दिल्ली को छोड़ देशभर में बरस रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही हुई। दिनभर आंशिक रूप से छाए बादलों के बीच तीखी धूप भी निकली रही। मौसम विभाग की मानें तो हाल फिलहाल कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री की कमी के साथ 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 59 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

जहां तक वर्षा का सवाल है तो बृहस्पतिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक लोधी रोड और पालम में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
वहीं, मौसम विभाग ने 5 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। यानी पूरे हफ्ते बादलों के आने-जाने का सिलसिला बरकरार रहेगा। 6, 7, 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें देखी जा सकती हैं। ऐसे में 6, 7, 8 और 9 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा।

विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में 36.3, लोधी रोड और आया नगर में 36.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज और आया नगर में 27.4 और पालम में 26.6 डिग्री दर्ज हुआ।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- शादीशुदा प्रेमिका ने मरवा डाला प्रेमी: 'जबरन बनाता था संबंध...' कत्ल वाली रात भी मिलने गया; पति-भाई संग ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed