फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are staying away from government quarantine ward due to lack of facilities

कोरोना वायरसः सुविधाओं की कमी से सरकारी एकांतवास वार्ड से लोग बना रहे दूरी

Thu, 19 Mar 2020 06:47 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Mar 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
People are staying away from government quarantine ward due to lack of facilities
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ जहां चारों तरफ कोरोना को लेकर लोगों में खौफ बढ़ रहा है, वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहा है। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में बनाए गए एकांतवास (क्वारंटीन) वार्ड की स्थिति देखकर तो यही लगता है। 

विज्ञापन


यहां पर कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए 400 बेड का एकांतवास वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन मरीजों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों के लिए स्वच्छ पेय, हाथ धुलने के लिए साबुन, यहां तक कि स्वच्छ शौचालय तक उपलब्ध नहीं है। यह स्थिति तब है जब तीन दिन पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद वार्ड का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दे चुके हैं। पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में मरीज सरकारी एकांतवास वार्डों को देखकर भाग खड़े होते हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में स्थिति यह है कि 400 बेड का वार्ड लगभग पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सरकारी व्यवस्था से दूरी बना रहे मरीज
उल्लेखनीय है कि जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के संदिग्ध मरीज हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लचर तैयारियों, सुविधा व संसाधन विहीन वार्डों से वह दूरी बनाना ही मुनासिब समझ रहे हैं। बीते दिनों सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल से एक महिला मरीज का बिना किसी को सूचित किए चले जाना इस बात का प्रमाण है। इन तमाम मुद्दों पर सीएमओ जेएस पूनिया से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed