फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People are getting a lot of help from Centralized Kitchen

दिल्ली: सेंट्रलाइज्ड्ड किचन में बन रहा सुकून का निवाला

Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी जैनेंद्र ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली
जैनेंद्र ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
People are getting a lot of help from Centralized Kitchen
भूखों को खाना खिलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में परोसा जाने वाला मिड डे मील अब जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। लॉकडाउन के बीच सेंट्रलाइज्ड किचन में हर रोज सैकड़ों लोगों के सुकून का निवाला तैयार हो रहा है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन ने यह बीड़ा उठाया है। दिल्ली की यह संस्था राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में सेंट्रलाइज्ड किचन का इस्तेमाल जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेंट्रलाइज्ड किचन में हर रोज 45,000 लोगों का खाना तैयार कर नजफगढ़, द्वारका, सुभाष नगर, राजौरी गार्डन सहित राजधानी के 35 इलाकों में भेजा जा रहा है। इस कार्य में 70 महिला-पुरुष संस्था की मदद कर रहे हैं। भोजन परोसने के दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। दिल्ली सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार हर दिन चावल के साथ अलग-अलग यानी कढ़ी, राजमा, छोले, आलू- बड़ी, आलू-काला चना आदि की सब्जी दी जाती है।
विज्ञापन


अब तक साढ़े आठ लाख लोगों को दिया जा चुका है खाना 
अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था राजधानी में साल 2003 से सरकारी स्कूलों के बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध करा रही है। एक साथ 55,000 लोगों का खाना बनाने की क्षमता वाले सेंट्रलाइज्ड किचन का इस्तेमाल अब कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 29 मार्च 2020 से किया जा रहा है। संस्था अब तक 8,55,000 लोगों को खाना उपलब्ध करा चुकी है। बिहार के नालंदा जिले में भी प्रतिदिन 3000 जरूरतमंद लोगों को संस्था खाना खिला रही है। संस्था दिल्ली, आंध्र प्रदेश और बिहार में करीब 2500 लोगों को रोजगार मुहैया करा रही है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए दिल्ली में स्कूल भी चलाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए किरण गार्डन, उत्तम नगर में सिलाई कढ़ाई केंद्र भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed