फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People angry over hathras incident, demonstrations, road jam from Delhi to Hathras

बिटिया हम शर्मिंदा हैं ...दिल्ली से हाथरस तक लोगों में उबाल, प्रदर्शन, सड़क जाम

Wed, 30 Sep 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस/दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Sep 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
People angry over hathras incident, demonstrations, road jam from Delhi to Hathras
घटना के विरोध में... - फोटो : अमर उजाला

हाथरस की बिटिया के साथ दरिंदगी और उसके बाद हुई उसकी मौत को लेकर दिल्ली से हाथरस सहित देश भर में गुस्सा है। लोग गुस्से में हैं। घटना को लेकर धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं और आरोपियों को जल्द सख्त सजा की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन


चंदपा क्षेत्र की अनुसूचित जाति की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बिटिया की मौत की खबर जैसे ही मंगलवार को सुबह यहां लोगों को पता चली तो उनमें गम और गुस्सा देखा गया। लोगों ने हाथरस शहर में कई स्थानों पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और जुलूस निकाले।
विज्ञापन


मुख्य रूप से तालाब चौराहे पर जाम लगाया और दो घंटे तक यातायात बाधित रखा। आक्रोशित लोग सड़क पर लेट गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को जैसे-तैसे समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों को यह पता चला कि बिटिया की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है तो वाल्मीकि समाज के काफी लोग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और अन्य नेताओं की मौजूदगी में तालाब चौराहे पर आ गए। इससे पहले इन लोगों ने शहर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। तालाब चौराहे पर आते ही प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर बैरियर रख दिए और जाम लगा दिया। 

आक्रोशित लोगों ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ युवक सड़क पर लेट गए। मौके पर काफी पुलिस बल पहुंच गया। करीब दो घंटे तक इन लोगों ने जाम लगाए रखा और जमकर नारेबाजी की। जाम के चलते काफी वाहन फंसे रहे। हालांकि पुलिस ने इन वाहनों को अन्य रास्ते से बाहर निकलवाया। इस दौरान एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा वहां पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। 

दिल्ली में धरना-प्रदर्शन से जाम
हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित युवती की मौत के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में इंडियन यूथ कांग्रेस व कांग्रेस की अन्य यूनिटों के नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर को विजय चौक पर प्रदर्शन किया। नई दिल्ली जिल की संसद मार्ग थाना पुलिस ने कांग्रेसी महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं के खिलाफ देर शाम को मामला दर्ज कर लिया।

एफआईआर में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन समेत 14 महिलाओं को नामजद किया गया है। दो सांसदों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचने की कोशिश की थी, मगर पुलिस उनको पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस कारण सांसदो के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

सफदरगंज अस्पताल के बाहर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर कई समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और एक मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। 

कम होने लगा था ऑक्सीजन

सफदरजंग के डॉक्टरों के मुताबिक अचानक ऑक्सीजन कम होने से पीड़िता को बचाना मुश्किल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ काफी नृशंसता की गई थी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर था। गले पर भी चोट के गंभीर निशान थे। हालांकि, डॉक्टरों ने जीभ काटने की बात से इनकार किया है। 

वक्त पर इलाज मिलता तो बच जाती बेटी
पीड़िता के पिता ने कहा, पहले यूपी और फिर दिल्ली में हमारी बच्ची को समय पर इलाज नहीं मिला। सोमवार को हम एम्स पहुंचे तो सफदजंग जाने को कहा गया। अगर बेटी को वक्त पर इलाज मिल जाता तो आज वह हमारे पास जिंदा होती। पीड़िता के परिजनों ने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

योगी सरकार की वजह से गई जान
इस बेटी की जान योगी सरकार की वजह से गई। किसी ने भी दलित पीड़िता के लिए आवाज नहीं उठाई। सीएम ने भी सुध नहीं ली, व उससे व परिजनों से मिलने तक नहीं गए। यह मामला यहीं खत्म नहीं होगा। न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो यूपी बंद का एलान किया जाएगा। 
- चंद्रशेखर, संस्थापक, भीम आर्मी

यूपी में ‘वर्ग विशेष’ जंगलराज
‘यूपी की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही है। यही कारण है कि दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनमें अधिकतर पीड़िता दलित समाज से हैं। वहां वर्ग विशेष जंगलराज कायम है। सरकार दलितों की आवाज को दबाने के साथ साथ पूरे समाज पर अन्याय कर रही है। 
- प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव 

एम्स में भर्ती न करना गंभीर लापरवाही 
‘शर्म की बात है कि अधिकतर बिस्तर खाली होने के बाद भी पीड़िता को एम्स में भर्ती नहीं किया गया। यूपी से एम्स लाई गई बेटी को सफदरजंग में भर्ती करा दिया गया। यह गंभीर लापरवाही है।’
-सौरभ भारद्वाज, विधायक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी

बदलनी होगी समाज की मानसिकता
‘यह घटना खासी दुर्भाग्यपूर्ण है, आयोग युवती के परिवार वालों के साथ खड़ा है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समाज की मानसिकता को बदलना बहुत जरूरी है। 
- रेखा शर्मा, अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित युवती की मौत के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में इंडियन यूथ कांग्रेस व कांग्रेस की अन्य यूनिटों के नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर को विजय चौक पर प्रदर्शन किया। नई दिल्ली जिल की संसद मार्ग थाना पुलिस ने कांग्रेसी महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं के खिलाफ देर शाम को मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन समेत 14 महिलाओं को नामजद किया गया है। दो सांसदों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विजय चौक पहुंचने की कोशिश की थी, मगर पुलिस उनको पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस कारण सांसदो के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।

दोषियों को जल्द मिले फांसी: अरविंद केजरीवाल
यूपी के हाथरस जिले में दुष्कर्म की घटना और पीड़िता की मौत को देश के लिए शर्म की बात बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दिलाने की मांग की है। मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दु:ख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed