फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pending electricity of district hospital got restored due to  call from the Energy Minister

UP: हेलो, ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं..एक फोन से जुड़ गई अस्पताल की बिजली, साल भर से थी गुल; सीधे मिलेगी आपूर्ति

Tue, 07 May 2024 09:50 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 07 May 2024 09:50 PM IST
सार

जिला संयुक्त अस्पताल सेक्टर-39 करीब 10 दिन से बिजली संकट झेल रहा था। मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड, ओपीडी और सीएमओ कार्यालय तक में बिजली कटौती बनी हुई थी। वहीं, ऊर्जा मंत्री के एक फोन से लंबित पड़ी जिला अस्पताल की बिजली जुड़ गई। 
 

विज्ञापन
pending electricity of district hospital got restored due to  call from the Energy Minister
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो, ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं...एक फोन से साल भर से लंबित पड़ी जिला अस्पताल की बिजली जुड़ गई। जिला संयुक्त अस्पताल सेक्टर-39 करीब 10 दिन से बिजली संकट झेल रहा था। मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड, ओपीडी और सीएमओ कार्यालय तक में बिजली कटौती बनी हुई थी। बिजली विभाग के अधिकारी इस दिक्कत को दूर करने की जगह कागजी अड़चनें गिनाते रहे। यह मामला लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा तक पहुंच गया। इसके बाद मंत्री के सीधे फोन ने नोएडा में अधिकारियों को अचानक फास्टट्रेक मोड में ला दिया। 48 घंटे में बिना किसी कागजी अड़चन के मंगलवार को जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति भी सुचारू हो गई।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले लंबे समय से सेक्टर-20 स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सीधे जिला अस्पताल को बिजली आपूर्ति किए जाने के अधूरे काम को पूरा करने के लिए पीवीवीएनएल के अधिकारियों को कहा जा रहा था। पिछले 10 दिन से बिजली संकट शुरू होने के बाद इसकी मांग और बढ़ गई। बिजली अधिकारियों का साफ कहना था कि जब तक डिपोजिट वर्क में बकाया 1.30 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग जमा नहीं करेगा, लाइन नहीं जोड़ी जा सकती है। जबकि, नौ करोड़ रुपये खर्च कर सेक्टर-39 से सेक्टर-20 तक लाइन बनकर तैयार हो चुकी थी। केवल कनेक्शन को जोड़ा जाना था। 
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि पूर्व में दिए गए बजट का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने की वजह से बकाया बजट रिलीज नहीं हो पा रहा था। ऐसे में दिक्कत मरीज और डॉक्टर झेल रहे थे। ऊर्जा मंत्री के फोन के बाद खुद अधिशासी अभियंता रचित खन्ना खुद सीएमएस रेनू अग्रवाल से जिला अस्पताल जाकर मिले और समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद सोमवार को ट्रांसमिशन लाइन से कनेक्शन जोड़ने का काम शुरू हो गया। देर शाम इस काम को पूरा भी कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार से जिला अस्पताल की बिजली सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक रखरखाव अब भी चुनौती
जिला अस्पताल को भले ही अब बिना कटौती और ओवरलोड की दिक्कत के बिजली आपूर्ति मिलती रहेगी, लेकिन अब भी परिसर के अंदर आंतरिक रखरखाव खुद जिला अस्पताल को ही करना है। तकनीकी स्टाफ नहीं होने की वजह परिसर में लगे ट्रांसफार्मर की नियमित देखभाल नहीं हो पाती है। ऐसे में ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिजली दिक्कत हो सकती है। अभी भी किराये पर ट्रांसफार्मर लेकर जिला अस्पताल की बिजली ठीक की गई है।


चाइल्ड पीजीआई को भी होगा फायदा
जिला अस्पताल के साथ सेक्टर-30 में चाइल्ड पीजीआई को भी अब सीधे ट्रांसमिशन लाइन से बिजली मिलेगी। इससे यहां भी अब बिजली आपूर्ति 24 घंटे बनी रहेगी।

जिला संयुक्त अस्पताल की सीएमए डॉ. रेनू अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसमिशन से कनेक्शन होने के बाद अब बिजली संकट खत्म हो गया है। परिसर के अंदर भी रखरखाव ठीक रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि मरीज और डॉक्टरों को इलाज के समय कोई असुविधा नहीं हो।  नोएडा द्वितीय पीवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने कहा कि  जिला अस्पताल की लाइन सीधे ट्रांसमिशन से जोड़ दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जाएगा। मरीजों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए काम पूरा कराया गया है। मंगलवार से बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed