{"_id":"584056ad4f1c1be665de7137","slug":"penalty-on-dmrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश का उल्लंघन, डीएमआरसी पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश का उल्लंघन, डीएमआरसी पर लगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी
- फोटो : amarujala
एनजीटी के आदेश का उल्लंघन कर रहे बिल्डर, हॉट मिक्स प्लांट, संस्थानों आदि पर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सेक्टर 94 में एमएस दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) पर वर्क सर्कल नौ की ओर से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि एमएस डीएमआरसी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। डीएमआरसी की ओर से निर्माण सामग्री ढक कर रखी नहीं गई थी। साथ ही अन्य तरह से भी एनजीटी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, थाना सेक्टर 24 में पुलिस स्टाफ क्वाटर बन रहे हैं. जहां पर एनजीटी के आदेश का उल्लंघन पाया गया। ठेकेदार पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। परियोजना अभियंता एस के गुप्ता ने बताया कि जी106 सेक्टर 63 में कबाड़ी कूड़ा जला रहा था। उस पर 5000 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन