PCS अधिकारी के 9 साल के बेटे ने तबाह की मासूम की जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यनगर स्थित स्कूल में चल रहे समर कैंप में साढ़े तीन साल की मासूम से ‘रेप’ का आरोपी सीनियर पीसीएस का नौ साल का बेटा निकला है।
बच्ची ने उसकी पहचान की है और मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा कि स्टिक (लकड़ी) से आरोपी ने उसके नाजुक अंगों से छेड़खानी की थी।
रेप की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी पुलिस सोमवार को जल्द ही आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी। एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि शुक्रवार को सूर्यनगर स्थित स्कूल में जारी समर कैंप में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ समर कैंप में रेप का मामला प्रकाश में आया था।
लड़के को नहीं लिया गया हिरासत में
आरोपी का पता नहीं चल सका था। बच्ची ने बताया था कि वह लंबा सा था। परिजन बच्ची को लेकर समर कैंप गए, जहां बच्चों की पहचान कराई गई।
बच्ची ने नौ साल के एक लड़के को पहचान लिया। पुलिस ने रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। बच्ची ने बयान में बताया है कि आरोपी उसे स्कूल के सुनसान कोने में ले गया था और स्टिक से उसके साथ गंदी हरकत की।
सीओ विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को जुवेनाइल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उम्र कम होने के चलते बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है। आरोपी तीसरी कक्षा में पढ़ता है, जबकि बच्ची नर्सरी की छात्रा है। पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।