{"_id":"5df7a9448ebc3e87e35d440a","slug":"pci-condemn-attacks-on-journalists-during-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में हिंसा के शिकार हो रहे पत्रकार, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में हिंसा के शिकार हो रहे पत्रकार, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की निंदा
Mon, 16 Dec 2019 09:31 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन और हिंसा की कवरेज कर रहे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली से लेकर असम और पश्चिम बंगाल तक में कई पत्रकार सुरक्षा बलों का निशाना बन चुके हैं। सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली के जामिया विवि के आसपास हुई हिंसा में भी एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। वहीं, अलीगढ़ और गुवाहाटी में भी कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ सुरक्षा बलों के गलत बर्ताव की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अनुसार, वे सुरक्षा बलों की चुनौती और कार्य को भलीभांति समझते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोकतंत्र की आवाज को ही दबा दिया जाएगा। पत्रकारों पर हमलों का कड़े शब्दों में विरोध किया जाता है। केंद्र सरकार को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी राज्यों के पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी करने चाहिए।
विज्ञापन