फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   paytm facility at cng pumps

छुट्टे की किल्लत के चलते बंद करना पड़ रहा स्टेशन, अब सीएनजी स्टेशनों पर भी ‘पेटीएम करो

Tue, 22 Nov 2016 12:30 PM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
paytm facility at cng pumps
सीएनजी में लगी वाहनों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी से उपजी नगदी की किल्लत को देखते हुए अडानी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड जल्द ही पेटीएम से करार करने जा रही है। इसके बाद सीएनजी पंप पर आसानी से सीएनजी उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अगले चार दिन में शहर  के सीएनजी पंपों पर पेटीएम की सुविधा शुरू हो जाएगी। हालांकि, गैस कंपनी  की ओर से पहले दो पंपों पर सुविधा दी जाएगी। उसके बाद अन्य पंपों पर होगी।
विज्ञापन


शहर में करीब 12 सीएनजी पंप संचालित किए जा रहे हैं। दिल्ली मथुरा रोड पर सीएनजी पंप होने के कारण भी वाहनों का भार अधिक होता है। माना जा रहा है कि  खुले पैसे की कमी के कारण इनको बंद करना पड़ रहा है। शुरूआत के दिनों में  दो किलोमीटर लंबी लाइन लगने के साथ हाथापाई का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी  के बाद से शहर में अडानी के सीएनजी पंपों को शुरुआत में 35 से 50 प्रतिशत  का नुकसान हुआ। उसके बाद यह घटकर 15 से 20 प्रतिशत पर पहुंच गया। छुट्टे की  कमी के चलते सीएनजी पंपों को जल्दी बंद करना पड़ा था। वहीं एक दो दिन पंप  पूरी तरह बंद भी रहे।


जल्द मिलेगी सुविधा
पेटीएम  की सुविधा देने की तैयारी हो गई है। एक सप्ताह में शहर के सीएनजी पंपों पर  पेटीएम की सुविधा शुरू हो जाएगी। ताकि सीएनजी पंप पर किसी भी प्रकार की  परेशानी नहीं हो। सीएनजी वाहन चालकों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। अभी 15  से 20 प्रतिशत नुकसान सीएनजी पंपों को हो रहा है।-भातिश ढोलकिया, उपाध्यक्ष-अडानी एनर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed