{"_id":"58cd1b404f1c1b285a32b44e","slug":"pay-244-rs-and-travel-to-haldwani-from-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 244 रुपये में करिये हल्द्वानी तक का सफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 244 रुपये में करिये हल्द्वानी तक का सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 18 Mar 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
haldwani bus service
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आदेश पर शुक्रवार को गुरुग्राम से हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू की गई। इसका किराया 244 रुपये किराया तय किया गया है। यह बस गुरुग्राम से रोजाना शाम 6:00 बजे चलेगी, जो मुरादाबाद, काशीपुर, रामनगर होते हुए हल्द्वानी जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में यह बस शाम 6:00 बजे हल्द्वानी से चलेगी, जो रामनगर, काशीपुर व मुरादाबाद होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। रोडवेज प्रबंधक जयदीप कुमार ने बताया कि इस बस का परिचालन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कराया गया है, ताकि उस रूट के यात्रियों को सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन
इसके लिए कुमाऊं भ्रातृ मंडल की ओर से सीएम ने बस चलाने का अनुरोध किया गया था। कुमाऊं भ्रातृ मंडल के महासचिव देवेंद्र नेगी ने बताया कि इस रूट के यात्रियोें को काफी दिक्कतें होती थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सीएम से मुलाकात की गई।
विज्ञापन
सीएम ने बस चलाने का आदेश दे दिया। देवेंद्र ने कहा कि इस सेवा से यात्रियों को राहत मिलेगी।