फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pause on electoral campaign, election tomorrow

अब पांच साल बाद आएगी ‘नेताजी रिटर्न्स’

Wed, 15 Oct 2014 09:15 AM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 15 Oct 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
Pause on electoral campaign, election tomorrow

नेताओं और अभिनेताओं ने प्रचार के दौरान जो भीड़ एकत्र की उसे बूथ तक खींचने की चुनौती आज प्रत्याशियों पर है। तमाम दावों और वादों के बीच नेताजी की सबसे बड़ी जॉब के लिए आज परीक्षा है। इसमें पास होने के लिए उन्होंने जमीन आसमान एक किया हुआ है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गिरिजा व्यास, मोहसिना किदवई, भूपेंद्र हुड्डा, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, महिमा चौधरी, हेमा मालिनी और सन्नी देओल जैसे स्टार प्रचारक आए, फिर भी प्रत्याशी परेशान हैं क्योंकि वोटरों ने अंतिम दौर तक अपने पत्ते नहीं खोले। उनकी खामोशी ने नेताजी की नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


इन्हें पास करने वाली जनता के बीच नेताओं की ऐसी इमेज बनी हुई है कि वह वोट लेने के बाद भूल जाते हैं। जनता को लगता है कि अब पांच साल बाद ही ‘नेताजी रिटर्न्स’ देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने मंगलवार को घर-घर जाकर बड़ों के पैर छुए और बराबर की उम्र वालों से हाथ जोड़ा। मतदाताओं की नब्ज टटोली, उनके नखरे सहे और पिछली गलतियों व इलाके में अभी तक न आने के लिए माफी मांगी।

प्रत्याशियों को न तो खाना दिखा और न पानी, उन्हें तो बस अधिक से अधिक जगहों पर जाकर मतदाताओं को मनाना ही दिखाई पड़ रहा था। सुबह से देर रात तक गली-गली झुंड के झुंड अलग-अलग पार्टियों के नेता लोगों के घर दस्तक देकर वोट देने की अपील करते रहे।


मतदाता भी एक दिन का बादशाह बना रहा। वहीं मतदान के तजुर्बेकार कार्यकर्ताओं की मांग बढ़ गई। उन्हें खासतौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि अधिक से अधिक वोट बूथ तक खींचे जा सकें। राजनीति विज्ञान के जानकार राजेंद्र चोपड़ा कहते हैं कि वोटर आज का बादशाह है।

कहां पर कितने वोटर
विधानसभा क्षेत्र----पुरुष मतदाता-----महिला मतदाता-----कुल
हथीन---------------1,01,295------------84,441--------1,85,736
होडल----------------87,989------------72,693--------1,60,682
पलवल--------------1,07,398-----------89,082--------1,96,480
कुल-----------------2,96,682---------2,46,216--------5,42,898

पृथला---------------90,702------------75,310----------1,66,012
एनआईटी----------1,21,792------------91,783----------2,13,575
बड़खल-------------1,22,518-----------99,442----------2,21,960
बल्लभगढ़----------1,14,318------------86,541----------2,00,859
फरीदाबाद----------1,09,823-----------90,566----------2,00,389
तिगांव-------------1,27,283-----------98,242----------2,25,525
कुल मतदाता------6,86,436----------5,41,884--------12,28,320
(नोट: भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed