{"_id":"9fdb1456756e74fce4fb814a852c8a86","slug":"patients-in-the-hospital-are-drinking-contaminated-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में ही दूषित पानी पी रहे हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में ही दूषित पानी पी रहे हैं मरीज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग जो अन्य संस्थानों के पानी के नमूनों की जांच करता है उसी के सरकारी अस्पतालों में मानकों के अनुरूप पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में पिछले चार महीने से आरओ सिस्टम खराब पड़ा है। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार सभी वही दूषित पानी पी रहे हैं।
गर्मियां नजदीक आते ही वाटर कूलर भी खराब हो चुका है। भीषण गर्मी की वजह से मजबूरी में लोग वही दूषित पानी पी रहे हैं। यही हाल संयुक्त जिला अस्पताल का भी है। संयुक्त जिला अस्पताल का भी यही हाल है।
विज्ञापन
स्कूल, ढाबे, रेस्टोरेंट, प्राइवेट अस्पतालों सभी संस्थानों के समय-समय पर पानी के नमूने लिए जाते हैं। इनके पानी के नमूने फेल होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस भी भेजा जाता है।
विज्ञापन
इन्हीं सरकारी अस्पतालों में न तो वाटर कूलर ठीक हैं न ही आरओ सिस्टम सही चल रहा है, लेकिन अस्पतालों के पानी के नमूने नहीं लिए जाते हैं। अस्पताल में आने वाले कर्मचारी अधिकारी अपने पानी की बोतल घर से ही लाते हैं। मरीज इसी दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं।
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस जेपीएन सिंह ने बताया कि आरओ सिस्टम ठीक करने के लिए लखनऊ से टेक्नीशियन आएंगे। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि अभी फिलहाल अस्पताल के पानी के नमूने नहीं लिए गए हैं, लेकिन अस्पताल में समय-समय पर क्लोरिनेशन कराया जाता है।