{"_id":"6a54f1877ef952807b063158","slug":"patients-in-the-basement-are-enduring-humidity-and-foul-odors-installation-of-the-machine-has-brought-no-relief-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94324-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बेसमेंट में उमस, दुर्गंध झेल रहे मरीज, मशीन लगने के बाद नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बेसमेंट में उमस, दुर्गंध झेल रहे मरीज, मशीन लगने के बाद नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
- मरीजों के साथ साथ स्टाफ को भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 10 ए नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में मरीजों को उमस, दुर्गंध से राहत दिलाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर वेंटिलेशन मशीन लगाई गई थी। इसके बावजूद तेज बारिश के बाद बेसमेंट में दोबारा पानी भरने, सीलन और दुर्गंध की समस्या है। इससे मरीजों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान बेसमेंट में पानी आने से वार्ड में नमी और बदबू फैल गई है। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन को मरीजों को एहतियातन पहली मंजिल के वार्ड में स्थानांतरित करना पड़ा है। इस समस्या के कारण सिर्फ मरीजों को ही नहीं डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को भी लंबे समय तक बेसमेंट में काम करने में दिक्कत हो रही है।
अस्पताल प्रशासन ने कुछ महीने पहले बेसमेंट की हवा को स्वच्छ रखने और नमी कम करने के लिए आधुनिक वेंटिलेशन मशीन लगाई थी। उम्मीद थी कि इससे मरीजों को राहत मिलेगी, लेकिन बारिश के साथ ही पूरी व्यवस्था निष्प्रभावी हो गई। पानी भरने के कारण यूनिट का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है और बदबू लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी की टीम ने किया निरीक्षण
बेसमेंट में जलभराव और सीवर निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होने तक हालात में सुधार मुश्किल माना जा रहा है। तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी की टीम ने अस्पताल के बेसमेंट का निरीक्षण किया था। अधिकारियों के अनुसार एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी मिलने के बाद सीवर लाइन बदली जाएगी, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बेसमेंट में पानी घुसने और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराया गया है। स्थायी समाधान होने तक मरीजों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्थायी तौर पर व्यवस्थाएं की गईं हैं।
वर्जन
स्थायी समाधान होने तक मोटर के जरिए बेसमेंट से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। मरीजों को एहतियातन पहली मंजिल के वार्ड में शिफ्ट किया गया है, ताकि उन्हें सीलन, दुर्गंध और जलभराव से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। - डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग