फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   patient wondering for ambulance for 40 minutes in noida

40 मिनट तक एएलएस एंबुलेंस के लिए भटकता रहा मरीज

Tue, 25 Apr 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 25 Apr 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन

जिले को दो नई एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस तो मिल गई हैं, लेकिन इनके लिए मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रविवार को सांस की समस्या से पीड़ित मरीज लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए 40 मिनट तक भटकता रहा।

विज्ञापन


एबुलेंस मिलने के लिए जरूरी अप्रूवल मिलने में देरी होने से तीमारदार नाराज हो गए। बाद में जब इस बाबत सीएमओ को फोन किया गया, तब उन्हें एंबुलेंस मिल पाई। दरअसल, 108 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस केवल उन मरीजों को दी जाती है, जिनकी हालत गंभीर होती है।
विज्ञापन


इस एंबुलेंस में सभी तरह की सुविधा होती है। ये एंबुलेंस उन मरीजों को दी जाती है, जिन्हें डॉक्टर इस एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले जाने का अप्रूवल देता है। रविवार को डॉक्टर से अप्रूवल मिलने के बाद मरीज के परिजन आसिफ ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से अस्पताल प्रशासन को फोन कर डॉक्टर का अप्रूवल के बारे में पूछा। इसके बाद अस्पताल की सीएमएस को फोन कर अप्रूवल मांगा गया। इसमें करीब 40 मिनट लग गए। इससे नाराज मरीज के परिजनों की एंबुलेंस संचालक से कहासुनी हो गई।

अंत में सीएमओ को फोन करने पर मरीज को एंबुलेंस मिल पाई। 108 एंबुलेंस के इंचार्ज जयपाल सिंह यादव ने बताया कि जब तक अप्रूवल नहीं मिलता हम लोग एंबुलेंस नहीं ले जा सकते हैं। इसी वजह से मरीज को एंबुलेंस मिलने में समय लग गया।

वहीं सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि पहले एएलएस एंबुलेंस के लिए डॉक्टर के अलावा अस्पताल की सीएमएस या सीएमओ से अप्रूवल लेना पड़ता था। 108 नंबर पर फोन करने पर मरीज के परिजन डॉक्टर के अलावा सीएमएस से भी अप्रूवल लेते थे, इसमें बहुत समय लग जाता था। हालांकि उस मरीज को एंबुलेेंस उपलब्ध करा दी गई थी। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ डॉक्टर के अप्रूवल के बाद ही एएलएस एंबुलेंस मिल जाएगी।


102 और 108 एंबुलेंस के लिए नहीं लगता फोन
एंबुलेंस मंगाने के लिए 102 और 108 नंबर पर फोन करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ये नंबर लखनऊ के कॉल सेंटर में जाकर लगता है। फिलहाल नेटवर्क की दिक्कत के चलते ये नंबर दिल्ली लग रहा है। ऐसे में जरूरत मंदों को एंबुलेंस ही नहीं मिल पा रही है। इसे देखते हुए सीएमओ की तरफ से लखनऊ पत्र भी लिखा गया है। सीएमओ का कहना है कि दिल्ली में भी इस नंबर की एंबुलेंस चल रही है। इस वजह से ये दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed