फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient influx rises at GTB Hospital; risk of infection increases

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
--बदलते मौसम और वायरल संक्रमण के चलते अस्पताल पहुंच रहे अधिक मरीज, भीड़ के बीच सतर्कता बरतने की जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। बदलते मौसम के साथ वायरल के मामले बढ़ने से गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। अस्पताल परिसर में भीड़ संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं को लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

मरीजों की बढ़ती संख्या से अस्पताल परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लंबे समय तक रहने से संक्रमण के प्रसार की आशंका बनी रहती है, खासकर तब जब लोग खांसते या छींकते समय जरूरी सावधानियां नहीं बरतते। अस्पताल प्रशासन ने लोगों को नियमित रूप से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मरीजों और उनके तीमारदारों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने व जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article