फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient Feet worms in ICU at delhi

शर्मनाक! आईसीयू में मरीज के जख्मों में पड़े कीड़े, ऐसे खुली राजधानी के बड़े अस्पताल की पोल

Sat, 15 Sep 2018 05:01 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
Patient Feet worms in ICU at delhi
सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर

दिल्ली सरकार के सुश्रुत ट्रॉमा अस्पताल ने एक बार फिर चिकित्सीय जगत को शर्मसार कर दिया है। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक मरीज की पर्याप्त देखरेख नहीं होने की वजह से उसके जख्मों पर कीड़े पड़ गए। ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर के बताने पर भी जख्मों से मक्खियों के अंडे साफ नहीं किए गए। 

विज्ञापन


इसका परिणाम यह रहा कि अंडों से कीड़े बाहर आने लगे और मरीज के शरीर से आईसीयू में तेज गंध फैलने लगी। गौर करने वाली बात है कि अप्रैल में इसी अस्पताल के एक डॉक्टर ने सिर पर चोट लगे मरीज के पैर का ऑपरेशन कर दिया था।
विज्ञापन


मरीज के अस्पताल के कार्ड के अनुसार, 14 अगस्त को 53 वर्षीय मरीज को सिविल लाइन स्थित सुश्रुत ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर पर चोट लगने की वजह से मरीज बेहोश था। उसके साथ कोई तीमारदार नहीं था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने आईसीयू में उसे भर्ती कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन को भनक नहीं, बाहर से संक्रमण की शंका

एक पाइप गले में सांस लेने के लिए लगाई। सूत्रों की मानें तो जहां पाइप लगी थी, उसी के आसपास और सिर में कुछ दिन बाद 2 सितंबर को जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने मक्खियों के अंडे देखे। इसका जिक्र मरीज के कार्ड पर भी किया। स्थिति यह रही कि जूनियर डॉक्टर की इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया।
      
एक डॉक्टर ने बताया कि लिखित में जानकारी देने के बाद भी मरीज को देखने अन्य विभाग से कोई नहीं आया। इसके बाद मरीज के शरीर से गंध आने लगी। पूरे आईसीयू में गंध फैलने के बाद तत्काल डॉक्टर ने फिर से अलर्ट किया। मरीज में कीड़े पड़ने की बात पूरे अस्पताल में फैल गई। आनन-फानन में डॉक्टर मरीज को देखने आए और मक्खियों के अंडों से 30 कीड़े निकाले। बताया जा रहा है कि कीड़े निकालने के बाद जब मरीज की पड़ताल शुरू हुई, तो उसकी पहचान हरिचंद के रूप में हुई है।

इस मामले को अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय बहल ने गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कई बार मरीज जब आते हैं तो इस तरह का संक्रमण साथ लाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर जब मरीज संक्रमण के साथ अस्पताल आता है, तो उसकी सही तरीके से ड्रेसिंग क्यों नहीं की जाती। आखिर 15 से 20 दिन के बाद ही कीड़े पड़ने का इंतजार क्यों किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed