फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient falls to death from strecher

स्ट्रेचर से गिरकर हुई मरीज की मौत, जानिए पूरा सच

Mon, 22 Jun 2015 06:53 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Patient falls to death from strecher
दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की लापरवाही से एक मरीज की जान चली गई। परिवार का आरोप है कि एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान वार्ड ब्वॉय ने एक स्ट्रेचर पर तीन मरीजों को लिटा दिया।
विज्ञापन


इस बीच बुलंदशहर से इलाज के लिए आए अनुज रस्तोगी स्ट्रेचर से सिर के बल नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ़्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार ने अस्पताल में हंगामा करते हुए वार्ड ब्वॉय के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

पीलिया का इलाज कराने आया और मिली मौत

Patient falls to death from strecher

जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस के मुताबिक, अनुज परिवार के साथ शेरों की कोठी, बुलंदशहर इलाके में रहते थे। पीलिया और पेट में पानी होने की शिकायत के बाद अनुज को परिजनों ने 17 जून को अस्पताल में भर्ती कराया था।

18 जून को सातवीं मंजिल पर वह हादसे का शिकार हो गए। सीटी स्कैन कराने के बाद अनुज को सेंट स्टीफन अस्पताल व वहां से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि वार्ड ब्वॉय की लापरवाही की वजह से अनुज की जान चली गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed