फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient dies one month after surgery for gall bladder stone in Loni Ghaziabad

पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत: गॉल ब्लैडर निकलवाने के एक माह बाद गई जान, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Oct 2023 06:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाने के बाद 29 सितंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद से अब तक उनके घाव से लगातार मवाद निकल रहा था और परिजन अस्पताल में लाकर मरहम पट्टी करवा रहे थे।

विज्ञापन
Patient dies one month after surgery for gall bladder stone in Loni Ghaziabad
मृतक सुभाष - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में गोपाल अस्पताल में पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) की पथरी का ऑपरेशन कराने के एक महीने बाद मरीज की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है।

विज्ञापन

बॉर्डर क्षेत्र की सुनीता विहार कॉलोनी में 40 वर्षीय सुभाष चंद्र अपने परिवार सहित रहते थे। वे वैशाली क्षेत्र के कार शोरूम में नौकरी करते थे। पेट में दर्द होने पर जांच कराने में पता चला कि पित्त की थैली में पथरी है। 26 सितंबर को परिजनों ने उन्हें शांतिनगर के गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया। 27 सितंबर को सुभाष चंद्र के पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद से अब तक उनके घाव से लगातार मवाद निकल रहा था और परिजन अस्पताल में लाकर मरहम पट्टी करवा रहे थे। सोमवार शाम को हालत बिगड़ने पर फिर अस्पताल लेकर गए वहां पर दवाई देने के बाद डॉक्टरों ने कुछ जांच करने का पर्चे पर लिख दिया, लेकिन मंगलवार सुबह सुभाष की मौत हो गई।

विज्ञापन

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चरण सिंह और डॉक्टर पंकज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. चरण सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन न मरीज के  इलाज की कोई समरी दे पाया और न ही ऑपरेशन थिएटर के संक्रमण मुक्त करने का रजिस्टर दिखा पाया, इसलिए ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed