{"_id":"671ce8d4e9f413dc150e60ea","slug":"patiala-house-court-sent-lady-don-annu-to-judicial-custody-for-seven-days-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर किंग हत्याकांड: लेडी डॉन अन्नू को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नेपाल सीमा से हुई थी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्गर किंग हत्याकांड: लेडी डॉन अन्नू को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नेपाल सीमा से हुई थी गिरफ्तार
Sat, 26 Oct 2024 06:34 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 26 Oct 2024 06:34 PM IST
सार
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
लेडी डॉन अन्नू धनखड़
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की सहयोगी लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को शनिवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें राजौरी गार्डन स्थितबर्गर किंग रेस्तरां में हुई अमन जून की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अन्नू को दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारत नेपाल सीमा से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट पद्मा लाडोल ने न्यायिक हिरासत के आवेदन पर विचार करने के बाद अन्नू को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे स्पेशल सेल ने कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
इसके बाद अन्नू को हिरासत में लेकर कोर्ट परिसर में पूछताछ की गई। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में अमन जून की हत्या की जांच कर रही है। अन्नू को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मुंह छिपाकर अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक अमन जून को रेस्तरां में बुलाया गया था, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो नवंबर को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन