फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patiala House Court remands Swami Chaitanyananda Saraswati to 14-day judicial custody

Swami Chaitanyananda: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया स्वामी, बाबा को लेकर हुए अब तक ये बड़े खुलासे

Fri, 03 Oct 2025 08:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 08:08 PM IST
सार

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपीस्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 27 सितंबर की रात आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा, यूपी के होटल फर्स्ट ताजगं से गिरफ्तार किया गया था। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन
Patiala House Court remands Swami Chaitanyananda Saraswati to 14-day judicial custody
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती - फोटो : PTI

विस्तार

पटियाला हाउस कोर्ट की मजिस्ट्रेट अदालत ने यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों में गिरफ्तार चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने पांच दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेश कुमार के समक्ष पेश किया। पुलिस ने अदालत से न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं और जेल भेजना जरूरी है ताकि सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित करने से रोका जा सके।

विज्ञापन


आगरा से गया था पकड़ा
क्राइम ब्रांच ने 27 सितंबर की रात आगरा के एक होटल से चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दिल्ली के एक निजी प्रबंधन संस्थान के पूर्व चेयरमैन रहते हुए उसने 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। प्राथमिकी के अनुसार, वह छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में बुलाता था और उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने सीसीटीवी एप के जरिए छात्राओं की गतिविधियों पर निगरानी भी रखता था।

विज्ञापन

आरोपी चैतन्यानंद ने मांगे मठ के कपड़े
आरोपी की ओर से पेश वकील ने जप्ती मेमो और केस डायरी की प्रतियां उपलब्ध कराने की अर्जी दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके अलावा, मठवासी वस्त्र पहनने, दवाइयां, किताबें और सन्यासी भोजन उपलब्ध कराने संबंधी आवेदनों पर अदालत ने दिल्ली पुलिस से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, एक आईपैड और फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए गए हैं। इन कार्डों में वह खुद को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का स्थायी राजदूत, ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताता था।

वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा
पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने अलग-अलग नाम और पहचान से कई बैंक खाते खोले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही उसने करीब 50 लाख रुपये निकाले। पुलिस ने उसके विभिन्न खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में जमा लगभग आठ करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

छात्राओं संग अल्मोड़ा में रुका था स्वामी 
आरोपी स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी अल्मोड़ा के एक होटल में छात्राओं के साथ रुका था। इसकी पुष्टि बाबा के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए उत्तराखंड पहुंची पुलिस टीम ने की है। टीम वहां के स्टाफ से बाबा के बारे में और पड़ताल करने की कोशिश कर रही है। संस्थान में बाबा की हरकतों पर पर्दा डालने वाली और छात्राओं के विरोध को दबाने वाली तीन वार्डन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

छात्राओं को योग करती तस्वीरें डालने का बनाया था दबाव
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने छात्राओं के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इस ग्रुप पर छात्राओं को योग करते हुए तस्वीर डालना अनिवार्य था। इसके पीछे उसका तर्क सेहतमंद शरीर और बेहतर दिमाग था लेकिन मंशा बेहद कुत्सित थी। योग करती हुई छात्राओं की फोटो पर अनुचित और अश्लील टिप्पणी करता था। कोई छात्रा विरोध करती उसकी आवाजा को संस्थान में कार्य करने वाली वार्डन दबा देती थीं। पुलिस को इन तस्वीरों पर चैतन्यानंद की अनुचित टिप्पणी की चैट मिल गई है। 

'मेरे पास सोने नहीं आई'
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के एक मोबाइल को रिट्रीव कराया गया था। उस मोबाइल से छात्राओं के साथ अश्लील चैट की 1000 से ज्यादा चैट मिली हैं। एक चैट में वह पीड़ित छात्रा से पूछ रहा है कि... वह उससे क्यों नाराज है। आरोपी छात्राओं को हर रोज गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजता था। एक चैट में वह एक छात्रा को बेटी भी कह रहा है। एक चैट में वह एक छात्रा को कहता है कि वह उसके पास सोने नहीं आई।

दुबई का शेख जिस्मानी संबंध बनाना चाहता है
एक अन्य चैट में वह पीड़िता को कह रहा है कि वह डिस्को कर रहा है। वह छात्रा को डिस्को डांस में आकर ज्वाइन करने के लिए पूछता है। पुलिस का काफी ऐसी चैट मिली हैं कि उसमें बहुत ज्यादा अश्लील बातें कर रखी हैं। उसने एक छात्रा से पूछा कि दुबई का शेख जिस्मानी संबंध बनाना चाहता है, उसके कोई दोस्त या जूनियर है। इस पर पीड़िता बिल्कुल मना कर देती है।

छात्राओं को महंगे गिफ्ट देता था
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी छात्राओं को महंगे गिफ्ट भी देता था। उसने छात्राओं को महंगे कपड़े व गहने दिलवाए हैं। वह परफ्यूम भी गिफ्ट में देता था।

छात्राओं के साथ आश्रम से बाहर करता था अश्लील हरकतें
पुलिस की जांच में ये पता लगा है कि आरोपी छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें आश्रम से बाहर करता था। वह छात्राओं को उत्तराखंड व दिल्ली से बाहर ले जाता था। पुलिस को जांच में ये भी पता लगा है कि वह कुछ छात्राओं को भारत से बाहर भी ले गया है। पुलिस टीमें पुष्टि के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा और अन्य उन जगहों पर गई, जहां फरारी के दौरान वह रूका था।

आश्रम से अश्लील सामग्री व वीडियो मिलीं
पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी पार्थसारथी को लेकर श्रीसिम पहुंची और उसके परिसर की फिर से गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान काफी आपत्तिजनक सामान मिला है। श्रीसिम से एक अश्लील टॉय, अश्लील सामग्री वाली पांच सीडी व अश्लील साहित्य मिला है।

नेताओं के साथ जाली फोटो मिलीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आश्रम से आरोपी के कमरे से प्रधानमंत्री, अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक अन्य नेता के साथ फोटो मिलीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसने कभी फोटो नहीं खिंचवाई। ये उसने एआई के जरिए फर्जी फोटों बनवाई हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed