फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patiala House court issued a production warrant for former MP Sajjan Kumar in Sikh Riots case

सज्जन कुमार को अब 28 जनवरी को कोर्ट में पेश करने के निर्देश, प्रोडक्शन वारंट जारी

Tue, 22 Jan 2019 11:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Patiala House court issued a production warrant for former MP Sajjan Kumar in Sikh Riots case
पटियाला हाउस अदालत ने 1984 सुल्तानपुरी सिख दंगा मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इस केस में सज्जन कुमार को मंगलवार को पेश होना था, लेकिन जेल में होने के कारण पेश नहीं हो सके। 
विज्ञापन


ऐसे में जिला न्यायाधीश पूनम ए बांबा ने उन्हें अब 28 जनवरी को पेश करने का निर्देश दिया है। दिल्ली छावनी सिख दंगा मामले में हाईकोर्ट से ताउम्र कैद की सजा मिलने के बाद सज्जन कुमार 31 दिसंबर 2018 से जेल में हैं। 
विज्ञापन


मामला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के दंगों में सुरजीत सिंह की हत्या से जुड़ा है। इस मामले में सज्जन कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता व वेद प्रकाश पर मुकदमा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के समक्ष चाम कौर ने अपने बयान में 16 नवंबर 2018 को कहा था कि सज्जन कुमार भीड़ को भड़का रहे थे। पेश मामले में गवाह चाम कौर ने कोर्ट में अर्जी दायर कर कहा था कि उसे गवाही देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिल रही है। वहीं दूसरी ओर गवाही न देने पर पैसे की पेशकश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed