फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patiala House Court granted bail to accused Gaganpreet Kaur in BMW accident case

Delhi BMW Case: आरोपी गगनप्रीत कौर को मिली जमानत, एक लाख का मुचलका... साथ ही रखी ये शर्त

Sat, 27 Sep 2025 04:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 04:39 PM IST
सार

दिल्ली के धौला कुआं में बीते दिनों बीएमडब्ल्यू कार हादसे की आरोपी महिला गगनप्रीत कौर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने एक लाख रुपये का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है साथ ही कुछ शर्तों पर जमानत दी है।

विज्ञापन
Patiala House Court granted bail to accused Gaganpreet Kaur in BMW accident case
कोर्ट में जाते हुए आरोपी गगनप्रीत - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी महिला को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि दो जमानतियों पर जमानत के लिए कहा है। गगनप्रीत कौर को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

Patiala House Court granted bail to accused Gaganpreet Kaur in BMW accident case
मृतक नवजोत सिंह और उनकी पत्नी संदीप कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के धौला कुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार से बाइक सवार भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में उनकी पत्ती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में कार सवार दंपती भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के वक्त कार में महिला समेत थे चार लोग
38 साल की गगनप्रीत ने बताया था कि वह अपने पति परीक्षित मक्कड़, दो बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहती हैं। घटना के समय वह अपने पति, दो बच्चों 6 साल की बेटी, 4 साल का बेटा और नौकरानी के साथ अपने घर जा रही थी। इसी बीच पोर्टर वैन चालक गुलफाम ने अपनी वैन रोक दी। उसने बताया कि लोगों ने मृतक और उसकी पत्नी को गाड़ी में बिठाया। बाद में आगे की सीट पर वह बैठ गई और उसे आजादपुर के अस्पताल चलने के लिए कहा।

विज्ञापन

Patiala House Court granted bail to accused Gaganpreet Kaur in BMW accident case
आरोपी कार चालक गगनप्रीत कौर - फोटो : ANI

दिल्ली कैंट के धौलाकुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार ने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह को कुचल दिया था। हादसे में उनकी पत्नी भी घायल हो गई थी। दोनों बाइक पर सवार थे। कार को एक महिला चला रही थी। सेंट्रल वर्ज से टकराने बाद कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई और बाइक एक बस से टकरा गई। हादसे के बाद महिला ने अपने पति के साथ घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को कैब से लेकर जीटीबी नगर स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गई थी। जहां नवजोत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती किया गया।

Patiala House Court granted bail to accused Gaganpreet Kaur in BMW accident case
धौलाकुआं इलाके में BMW कार ने बाइक सवार वित्त मंत्रालय में तैनात उप सचिव और उनकी पत्नी को कुचला - फोटो : ANI

वित्त मंत्रालय में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह की बाइक में टक्कर मारने के मामले में बीएमडब्ल्यू कार चालक गगनप्रीत कौर को पुलिस ने कुछ ही दिन नें गिरफ्तार कर लिया था। हादसे में नवजोत सिंह की जान चली गई जबकि उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर थी। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया था कि संदीप कौर के बयान पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 गैर-इरादतन हत्या, धारा 125 बी सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना, धारा 281 जीवन को खतरे में डालना और धारा 238 ए सबूतों को नष्ट और छुपाने के तहत मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली जल बोर्ड का दिवाली तोहफा: बकाया बिलों पर सरचार्ज माफ, कनेक्शन शुल्क में भारी कटौती; कई अहम फैसले


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed