{"_id":"317aa1dfbdfbe022a2fcbc14e5bc09af","slug":"passport-must-bring-before-the-phone-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट चाहिए, पहले फोन नंबर लाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट चाहिए, पहले फोन नंबर लाइए
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 09 May 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो पहले चेक कर लें कि क्या आप मोबाइल फोन यूज करते हैं। अगर आपके पास अपना मोबाइल नंबर नहीं है तो आप पासपोर्ट के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
दरअसल आवेदन ऑनलाइन होने से जहां आवेदकों को राहत मिली है, वहीं अब कुछ परेशानियां सामने आ रही हैं। ऑनलाइन फार्म का एक भी कॉलम खाली रहता है तो कंप्यूटर आवेदन लेगा ही नहीं। विदेश मंत्रालय के निर्णय के बाद देश भर में पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसका काम टाटा कंसलटेंसी देख रही है। गाजियाबाद पीएसके से जुडे़ पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में विगत दो साल से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। आवेदन फार्म में एक कॉलम मोबाइल और लैंडलाइन फोन का है।
विज्ञापन
अगर मोबाइल नहीं है और कॉलम खाली रहता है तो कंप्यूटर इसे अस्वीकार कर देता है। इसी बात पर एक व्यक्ति का आवेदन मान्य नहीं हो रहा है क्योंकि उसके पास न तो मोबाइल है और न ही लैंडलाइन फोन।
सूर्य नगर निवासी सिख युवक आफिस में काम कराने की जिद पर बैठ गया। इस पर अफसरों ने उसे कविनगर थाने के हवाले कर दिया, जिसे बाद में परिजन छुड़ाकर ले गए।