{"_id":"5dcdd8728ebc3e54f937bef3","slug":"passport-mandatory-should-be-end-to-go-to-kartarpur-sahib-says-gk","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर साहिब जाने के लिए खत्म हो पासपोर्ट की अनिवार्यता, बोले जीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर साहिब जाने के लिए खत्म हो पासपोर्ट की अनिवार्यता, बोले जीके
Fri, 15 Nov 2019 04:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जग आसरा गुरु ओट (जागो) पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी पर चिंता जताई है। साथ ही पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि पासपोर्ट की अनिवार्यता खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के अनुसार आम दिनों में 5000 व गुरु पर्व पर 10000 यात्री प्रतिदिन कॉरिडोर के जरिये करतारपुर साहिब जा सकते है। 9 नवंबर को प्रधानमंत्री ने इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
आम लोगों के लिए यह 10 नवंबर से खुला। लेकिन इस दिन महज ढाई सौ सिख संगत ही करतारपुर साहिब जा सके। इसी तरह अगले दिन 122 संगत ही पाकिस्तान जा सके। 13 नवंबर को 290 ही लोग जाने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
बिना पासपोर्ट के करतारपुर जाने की इच्छुक लोग डेरा बाबा नानक से वापस आ जाते है। पत्र में जीके ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि सरकार को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड से भी इस कॉरिडोर को पार करने की इजाजत देनी चाहिए।