{"_id":"58f79ba74f1c1b177447341d","slug":"passport-center-will-open-soon-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पासपोर्ट के लिए नहीं खाने होंगे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पासपोर्ट के लिए नहीं खाने होंगे धक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
passport
विदेश का भ्रमण करने वाले शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए न तो एजेंटों का सहारा लेने पड़ेगा और न ही ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। क्योंकि 26 अप्रैल से उन्हें अपने ही शहर के मुख्य डाकघर में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र पर यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यहां आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर अपने सभी दस्तावेज जमा करेंगे और आप्वांइटमेंट ले सकेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के हाथों इस केंद्र की शुरूआत कराई जाएगी।
विज्ञापन
नेहरू ग्राउंड स्थित मुख्य डाकघर में केंद्र बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो पासपोर्ट सेवा केंद्र में हर रोज संबंधित आवेदकों को 50 आप्वांइटमेंट दी जाएंगी । इनका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। आप्वांइटमेंट सोमवार से शुक्रवार के बीच होंगी। बता दें पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट भारत सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस के तहत पीपीपी मोड़ पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल शहरवासियों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली व गुड़गांव के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे जहां एक ओर आवेदक का समय खराब होता है। साथ ही जांच की कार्रवाई लंबी खिंच जाती है। कई बार आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कमी रह जाने पर आवेदक को बार-बार एक शहर से दूसरे शहर के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
टैक्स सलाहकार मोहित शर्मा ने बताया कि शहर में प्रतिदिन 25 से 30 लोग ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन करते हैं। लेकिन उन्हें आप्वांइटमेंट के लिए आईटीओ जाना पड़ता है। इसके बाद वेरिफिकेशन के झंझट अलग झेलने पड़ते हैं।