फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers will now trouble, girl special 11-day cancellation

यात्रियों को अब होगी परेशानी, महिला स्पेशल 11 दिन तक रद्द

Sun, 23 Aug 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Aug 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
Passengers will now trouble, girl special 11-day cancellation

पलवल में नॉन इंटरलॉकिंग के चलते लोकल गाड़ियां कल से ही रद्द होनी शुरू हो जाएंगी। रेलवे ने लोकल गाड़ियों के प्लान में बदलाव किया है।

विज्ञापन


मंगलवार से गाड़ियों के निरस्त रहने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बाबत रेलवे ने स्टेशनों को सूचना दे दी है। इससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।
 
जानकारी के अनुसार मंगलवार से दिल्ली-पलवल के बीच चलने वाली 6 निरस्त रहेंगी जबकि 4 गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार से पलवल तक जाने वाली 16 शटल गाड़ियां सिर्फ  बल्लभगढ़ तक ही जाएगी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता एएस नेगी का कहना है कि सभी स्टेशनों के ट्रेन के नए प्लान की जानकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन

जानिए परिवर्तित शेड्यूल

Passengers will now trouble, girl special 11-day cancellation

25 अगस्त से ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
पलवल-शकूरबस्ती   सुबह 6:00 बजे
पलवल-गाजियाबाद  सुबह 6:25 बजे
पलवल-नई दिल्ली  सुबह 7:55 बजे
नई दिल्ली-पलवल  रात 12:15 बजे
नई दिल्ली-पलवल  शाम 5:00 बजे
गाजियाबाद- पलवल  शाम 5:10 बजे
----------
रक्षा बंधन पर नहीं चलेगी महिला स्पेशल:
-27 अगस्त से पलवल-नई दिल्ली के बीच चलने वाली महिला स्पेशल 10 दिनों के लिए रद्द रहेगी। चूंकि 29 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है, ऐसे में महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन महिला स्पेशल ट्रेन का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

ट्रेनों की जानकारी कर आएं स्टेशन:
रेल अधिकारियों का कहना है कि दैनिक यात्री 25 अगस्त से 7 सितंबर तक स्टेशन पर आने से पहले गाड़ियों की जानकारी अवश्य कर लें। क्योंकि हर दिन कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed