{"_id":"56f7d7244f1c1b4b42f14da8","slug":"passengers-will-get-neat-and-clean-intercity-train-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मिलेगी साफ सुथरी इंटरसिटी, रेलवे ने तीन डिवीजनों में बांटे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मिलेगी साफ सुथरी इंटरसिटी, रेलवे ने तीन डिवीजनों में बांटे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली आगरा इंटरसिटी जल्द ही यात्रियों को चमकती नजर आएगी। रेलवे ने इस ट्रेन व्यवस्था सुधारने के लिए तीन डिवीजनों को जिम्मेदारी सौंपकर काम बांट दिया है। रेलवे के मुताबिक आगरा इंटरसिटी व गोमती एक्सप्रेस की दशा सुधारने के लिए लखनऊ, दिल्ली और आगरा डिवीजन काम करेगा।
विज्ञापन
इस बाबत तीनों डिवीजनों को पत्र भी जारी किया जा चुका है। ज्ञात हो कि आगरा-फरीदाबाद- नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का रैक गोमती एक्सप्रेस के साथ लिंक किया हुआ है। यह ट्रेन पहले आगरा से चलकर फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली जाती है और वहां से लखनऊ के लिए गोमती बनकर रवाना होती है।
विज्ञापन
सी तरह लखनऊ से नई दिल्ली व फरीदाबाद होते हुए आगरा का चक्कर लगाती है। काफी समय से इस ट्रेन की न तो साफ सफाई होती है और न ही कोई विशेष सुविधा मिलती है।वॉश बेसिन व टॉयलेट के टेब व खिड़कियों के ग्लास तक टूट हुए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड तक अपनी शिकायत पहुंचाई। जिसके बाद तीनों डिवीजनों को मेंटिनेंस व साफ सफाई का काम बांट दिया है। लखनऊ डिविजन के डीआरएम ए के लोहाटी का का कहना है कि तीन मेंटिनेंस लखनऊ करेगा बाकी दिन प्राइमरी मेंटिनेंस व साफ सफाई दिल्ली व आगरा डिविजन करेंगे। यात्रियों को सहुलियत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।