यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार, पीक आवर्स में थम गई दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो की रफ्तार बृहस्पतिवार को फिर थम गई। पीक आवर्स में करीब एक घंटे तक समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली लाइन दो पर यात्रियों को मेट्रो पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब सवा आठ बजे ट्रैक पर चल रही एक ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उस ट्रेन को ट्रैक से हटाना पड़ा। इसके चलते पूरी लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ।
मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर की ओर जा रही एक ट्रेन में मॉडल टाउन स्टेशन से सिग्नल की समस्या आने लगी। थोड़ी देर बाद ट्रेन से एरर (खराबी) की सूचना मिलने लगी।
पूरी लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा
इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को फेल सेफ सिस्टम से लैस किया गया। बता दें कि जब किसी तरह का एरर ट्रेन में आता है तो मेट्रो में अपने आप ब्रेक लग जाता है।
ट्रेन मॉडल टाउन से एरर दिखाने लगी तो उसे किसी तरह राजीव चौक तक लाया गया। वहां उसमें सवार यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। फिर ट्रेन को नजदीक के डिपो में जांच के लिए भेज दिया गया।
इस पूरी प्रक्रिया में सुबह 8:14 बजे से लेकर 9:10 बजे तक इस पूरी लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पीक आवर्स होने के कारण दो बड़े इंटरचेंज केंद्रीय सचिवालय और राजीव पर यात्रियों की भारी जमा हो गई।