फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers to get entertained from ice age experience at Delhi Airport virtual dome built on Terminal 3

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलेगा आभासी हिमयुग का आंनद, टर्मिनल-3 पर बनाया गया वर्चुअल डोम

Tue, 06 Oct 2020 08:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Oct 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Passengers to get entertained from ice age experience at Delhi Airport virtual dome built on Terminal 3
दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब आभासी हिमयुग का भी आनंद मिलेगा। नेहरू तारामंडल की तरह ही एयरपोर्ट पर वर्चुअल डोम तैयार किया गया है। जहां विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। खास तरह के वर्चुअल डोम को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर व्यवस्थित किया गया है। 

विज्ञापन


अर्धवृताकार संरचना वाले इस वर्चुअल डोम में प्रवेश करते ही हिमयुग जैसा प्रतीत होगा। आभासी वास्तविकता शो का आनंद यात्री ले सकेंगे। इस डोम को टर्मिनल-3 के बोर्डिंग गेट नंबर 41 पर लगाया गया है। यह मिनी तारामंडल की तरह ही है, जिसमें घुमावदार स्क्रीन लगे है। सभी उम्र के यात्री सात से पंद्रह मिनट तक वर्चुअल रियलिटी शो का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए 200 रुपया यात्रियों को खर्च करना होगा।
विज्ञापन


कोविड-19 को देखते हुए एक समय में केवल आठ लोगों को इस डोम में जाने की अनुमति दी जाएगी। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल के अनुसार वर्चुअल रियलिटी कंटेंट है। इसमें रोलर-कोस्टर, शहरी लैंडस्केप, हिमयुग जैसे सुंदर दृश्य का अनुभव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को हैदराबाद में तैयार किया गया है। वैश्विक यात्रा और पर्यटन उद्योग के लिए यह एक बेहतर प्रयास है। वर्चुअल डोम अपने तरह का पहला मनोरंजन केंद्र है। यह प्रतिदिन 24 घंटा खुला रहेगा। 


बच्चों के मनोरंजन के लिए भी यह बेहतर केंद्र साबित होगा। डोम के अंदर बैठने की भी व्यवस्था होगी। शो खत्म होने के बाद इसे सैनिटाइज किया जाएगा। प्रतिदिन 80 यात्री इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed