फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers passing through the exit gate at Anand Vihar Terminal without checking

Delhi NCR News: आनंद विहार टर्मिनल पर बिना चेकिंग के एग्जिट गेट से गुजर रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
- लालकिला के पास ब्लास्ट से सीख न लेकर किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा रेल प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार आनंद विहार टर्मिनल पर देर रात स्टेशन के एग्जिट गेट पर बड़े-बड़े बैगों के साथ यात्री बिना किसी सुरक्षा जांच के स्वतंत्र रूप से आते और जाते दिखे। बिना किसी सुरक्षा कर्मी के खुला गेट, एक गंभीर खतरे को न्योता दे रहा। यह लापरवाही न केवल यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डाल रही है, बल्कि आतंकवाद और आपराधिक घटनाओं के खतरों को भी आमंत्रित कर रही है। देर रात स्टेशन का एग्जिट गेट जो पूरी तरह खुला हुआ मिला। इस पर कोई सिक्योरिटी गार्ड या चेकिंग पॉइंट नजर नहीं आया। लोग बेधड़क स्टेशन के एग्जिट गेट से आते-जाते दिखे। सुरक्षा जांच के नाम पर कुछ भी नजर नहीं दिखा।

आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली का प्रमुख ट्रांस्पोर्ट हब है, जहां रोजाना हजारों यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों से आते-जाते हैं। दैनिक यात्री, रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि एग्जिट गेट पर न तो कोई मेटल डिटेक्टर, बैग स्कैनर है और न ही आईडी चेक करने के लिए कोई सुरक्षा कर्मी। यात्री रोज इस एग्जिट गेट से स्टेशन के भीतर प्रवेश करते हैं, लेकिन कभी कोई चेकिंग नहीं होती। देर रात उन्हें रोकने के लिए एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं होता। आनंद विहार टर्मिनल के आरपीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने दावा किया कि स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे और आरपीएफ की गश्त है। एग्जिट गेट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। सीसीटीवी दिखवा रहा हूं, यदि गेट की सुरक्षा में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं पाया गया तो उस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article