{"_id":"5db70bfd8ebc3e93ce4fc822","slug":"passengers-of-tejas-express-train-will-get-discount-of-35-percent-in-dynamic-fair-for-next-3-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 35 प्रतिशत यात्रा किराये में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 35 प्रतिशत यात्रा किराये में छूट
Mon, 28 Oct 2019 09:10 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 28 Oct 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
तेजस ट्रेन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से लखनऊ के लिए तेजस ट्रेन से अगर आप सफर करने की सोच रहे हैं तो राहत की खबर है। रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने यात्रियों को राहत दी है।
अगले तीन दिनों तक इस ट्रेन के यात्रियों को डायनेमिक फेयर में करीब 35 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तेजस के यात्री 30 अक्तूबर तक इस छूट का फायदा ले सकेंगे।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 82504 नई दिल्ली-लखनऊ तेजस ट्रेन का किराया 35 प्रतिशत घटाया गया है। 30 अक्तूबर तक कुल यात्रा किराया वेबसाइट पर 1260 रुपया यात्रा टिकट का चार्ज वसूला जा रहा है।
हालांकि 30 अक्तूबर को ही अगर आप लखनऊ से दिल्ली आने के लिए इस ट्रेन का टिकट बुक करेंगे तो 2170 रुपये वसूले जाएंगे। यह चार्ज 6 नवंबर से 10 नवंबर तक बीच नॉन पीक ऑवर में 1410 रुपया वसूला जाएगा।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार, डायनेमिक फेयर के तहत जिस दिन ट्रेन में यात्रा करने वालों की कमी रहती है तो टिकट किराया कम हो जाता है। दिवाली के बाद नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की संख्या घटी है, लिहाजा तेजस एक्सप्रेस के किराये में 35 प्रतिशत छूट दी जा रही है।